29.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम के निर्देश पर संयुक्त टीम ने खदान में मारा छापा, सात ओवरलोड ट्रक किये सीज
उत्तर प्रदेश

डीएम के निर्देश पर संयुक्त टीम ने खदान में मारा छापा, सात ओवरलोड ट्रक किये सीज

  • विनोद मिश्रा

बांदा। खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार की रात गिरवां के निकट मुरादपुर खदान में ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान सात ओवरलोड ट्रकों को पकड़ा। ट्रक चालक रवन्ना व अन्य कोई कागजात भी नहीं दिखा सके। ट्रकों को सीजकर गिरवां थाने की सुपुर्दगी में किया गया है। इन ट्रकों से करीब छह लाख रुपये जुर्माना वसूला जाएगा।

डीएम अनुराग के निर्देश पर संयुक्त टीम ने खदान में मारा छापा, सात ओवरलोड ट्रक किये सीज
On the instructions of DM Anurag, the joint team raided the mine, seized seven overloaded trucks

जिलाधिकारी अनुराग पटेल के निर्देश पर शनिवार की रात खनिज निरीक्षक सुखेंद्र सिंह और गिरवां थानाध्यक्ष ओमशंकर शुक्ला की संयुक्त टीम ने गिरवां के निकट मुरादपुर खदान में जांच की। लगातार ओवरलोडिंग और अवैध खनन की शिकायत मिलने पर खनिज विभाग ने यह अभियान चलाया। नरैनी तहसील के तहत मुरादपुर में निजी भूमि पट्टा 90 दिन के लिए स्वीकृत है, जिसमें आए दिन किसानों द्वारा शिकायतें की जा रही हैं कि यहां पर अवैध खनन होता है। रात में मौरंग से भरे ओवरलोड ट्रकों को निकाला जाता है। रात में मौका देख कर इनकी निकासी की जाती है।

डीएम के निर्देश पर संयुक्त टीम ने खदान में मारा छापा, सात ओवरलोड ट्रक किये सीज
On the instructions of DM Anurag, the joint team raided the mine, seized seven overloaded trucks

मुरादपुर खदान के निकासी द्वार पर खड़े मौरंग भरे ट्रकों की जांच की तो सात ओवरलोड मिले। इन्हें सीज कर गिरवां थाना में खड़ा कराया गया है। बदायूं के पूर्व विधायक की खदान पर रसूख के चलते कार्रवाई नहीं होती। इसका फायदा उठाकर रातोंदिन ओवरलोडिंग कराई जा रही है। इससे राजस्व को भारी नुकसान होता है। खनिज निरीक्षक ने बताया कि ओवरलोडिंग और अवैध खनन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए ट्रकों से करीब छह लाख रुपये जुर्माना वसूला जाएगा।

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा को चार दशक से नहीं मिला अपना सांसद : आरके पटेल के सामने रिकार्ड बचाने की चुनौती

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड की सियासत में महिलाओं से नाइंसाफी : सिर्फ पांच बार संसद पहुंची महिलाएं

बांदा के वकीलन पुरवा में बेसिक शिक्षण व्यवस्था हुई तार-तार: शिक्षक लगा रहे पलीता !

City News Uttar Pradesh

यूपी : चौपाल में जल शक्ति मंत्री रामकेश ने लोगों की सुनी समस्याएं, भाजपा सरकार की गिनाई उपलब्धियां

City News Uttar Pradesh

भाजपा जिलाध्यक्ष की ‘भीष्म प्रतिज्ञा’ बनी ‘सांप छछूंदर’: राइफल क्लब मुद्दे पर ‘फंसे’ कल्लू सिंह !

City News Uttar Pradesh

मेडिकल कॉलेज की नई उड़ान: अब 18 विभागों में होगी पीजी पढ़ाई, प्राचार्य की पहल रंग लाई

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़