
- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शास्त्री नगर का प्रांगण मंगलवार को विज्ञान के रंगों से सराबोर रहा। भारतीय शिक्षा समिति, कानपुर प्रांत द्वारा आयोजित 23वें प्रान्तीय विज्ञान मेले में जहां छात्रों की अद्भुत प्रतिभा और नवाचार झलकता दिखा, वहीं अतिथियों के संबोधन ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

विधायक प्रकाश दिवेदी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा “विज्ञान प्रगति की शान है। आज की युवा पीढ़ी ही आधुनिक भारत की नींव है। भविष्य का भारत इन्हीं के सपनों और प्रयोगों पर खड़ा होगा।” उन्होंने कहा कि किसी भी देश की ताक़त केवल संसाधनों से नहीं, बल्कि विज्ञान और तकनीकी क्षमता से आँकी जाती है।

मेले में छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए गए विज्ञान मॉडल्स सबके आकर्षण का केंद्र बने। पर्यावरण संरक्षण, अक्षय ऊर्जा, जल संरक्षण और आधुनिक तकनीकी पर आधारित प्रयोगों ने उपस्थित लोगों को प्रभावित किया। हर मॉडल यह संदेश देता दिखा कि भारत का भविष्य वैज्ञानिक सोच से ही सुरक्षित और समृद्ध होगा। कार्यक्रम केवल विज्ञान तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी सबका मन मोह लिया। गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।

पालिका अध्यक्ष मालती बासू नें कहा कि इस प्रकार के विज्ञान मेले केवल छात्रों को मंच ही नहीं देते, बल्कि उन्हें भविष्य की दिशा तय करने में भी मदद करते हैं।

इस अवसर पर प्रदेश निरीक्षक (कानपुर प्रांत) अयोध्या प्रसाद मिश्रा, जिला संघ चालक सुरेंद्र पाठक, ब्लॉक प्रमुख स्वर्ण सिंह, अजय दूबे (संभाग निरीक्षक कानपुर प्रांत), पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज समेत कई गणमान्यजन मंचासीन रहे। विद्यालय परिवार, गुरुजन और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की मौजूदगी ने आयोजन को भव्य बना दिया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
