City News Uttar Pradesh
डीएम रीभा ने भ्रष्टाचार की पकड़ी नब्ज़: कृषि विभाग की तीनों इकाइयों पर गिरी गाज
उत्तर प्रदेश

डीएम रीभा ने भ्रष्टाचार की पकड़ी नब्ज़: कृषि विभाग की तीनों इकाइयों पर गिरी गाज

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के कृषि विभाग की तीनों इकाइयों भूमि संरक्षण इकाई मैदानी प्रथम, मैदानी द्वितीय और राष्ट्रीय जलागम में वर्षों से पनप रहे भ्रष्टाचार पर आखिरकार जिलाधिकारी जे. रीभा ने सीधा प्रहार कर दिया। जैसे ही डीएम ने विभागीय कार्यों की संयुक्त समीक्षा बैठक ली, भ्रष्टाचार की परतें खुलती चली गईं। नतीजा यह हुआ कि जिलाधिकारी ने न सिर्फ भविष्य के कार्यों पर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए, बल्कि पिछले साल किए गए हर एक कार्य का सत्यापन कराने का आदेश भी दिया।

डीएम रीभा ने भ्रष्टाचार की पकड़ी नब्ज़: कृषि विभाग की तीनों इकाइयों पर गिरी गाज

बैठक में डीएम रीभा ने साफ कहा “भूमि एवं जल संरक्षण से जुड़े सभी कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरे होने चाहिए, वरना जिम्मेदारों पर कठोर कार्रवाई होगी।” राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत ड्रॉप मोर क्रॉप घटक में आने वाली योजनाएं जैसे खेेत तालाब योजना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना और अटल भूजल योजना की समीक्षा के दौरान डीएम को कई गड़बड़ियों का आभास हुआ।

विधायक प्रकाश बोले: 'विज्ञान' ही भारत की असली शक्ति, छात्रों ने दिखाया नवाचार । विनोद मिश्रा बांदा। जिले के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, शास्त्री नगर का प्रांगण मंगलवार को विज्ञान के रंगों से सराबोर रहा। भारतीय शिक्षा समिति, कानपुर प्रांत द्वारा आयोजित 23वें प्रान्तीय विज्ञान मेले में जहां छात्रों की अद्भुत प्रतिभा और नवाचार झलकता दिखा, वहीं अतिथियों के संबोधन ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। विधायक प्रकाश दिवेदी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा “विज्ञान प्रगति की शान है। आज की युवा पीढ़ी ही आधुनिक भारत की नींव है और भविष्य का भारत इन्हीं के सपनों और प्रयोगों पर खड़ा होगा।” उन्होंने कहा कि किसी भी देश की ताक़त केवल संसाधनों से नहीं, बल्कि विज्ञान और तकनीकी क्षमता से आँकी जाती है। मेले में छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए गए विज्ञान मॉडल्स सबके आकर्षण का केंद्र बने। पर्यावरण संरक्षण, अक्षय ऊर्जा, जल संरक्षण और आधुनिक तकनीकी पर आधारित प्रयोगों ने उपस्थित लोगों को प्रभावित किया। हर मॉडल यह संदेश देता दिखा कि भारत का भविष्य वैज्ञानिक सोच से ही सुरक्षित और समृद्ध होगा। कार्यक्रम केवल विज्ञान तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी सबका मन मोह लिया। गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया और दर्शकों ने तालियों से छात्रों का उत्साह बढ़ाया। अतिथियों ने एक स्वर में कहा कि इस प्रकार के विज्ञान मेले केवल छात्रों को मंच ही नहीं देते, बल्कि उन्हें भविष्य की दिशा तय करने में भी मदद करते हैं। मेले ने यह साबित किया कि छोटे शहरों और कस्बों के बच्चे भी विज्ञान की दुनिया में बड़े बदलाव ला सकते हैं। इस अवसर पर प्रदेश निरीक्षक (कानपुर प्रांत) अयोध्या प्रसाद मिश्रा, जिला संघ चालक सुरेंद्र पाठक, ब्लॉक प्रमुख स्वर्ण सिंह, चेयरमैन मालती बासु, अजय दूबे (संभाग निरीक्षक कानपुर प्रांत), पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज समेत कई गणमान्यजन मंचासीन रहे। विद्यालय परिवार, गुरुजन और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की मौजूदगी ने आयोजन को भव्य बना दिया।

जिलाधिकारी ने भूमि एवं जल संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत चल रही परियोजनाओं की भी बारीकी से समीक्षा की। पाया कि पिछले वर्षों में करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद जमीनी हकीकत कहीं और है!  डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि गत वर्ष कराए गए सभी कार्यों का भौतिक सत्यापन कराया जाए। यदि गड़बड़ियां मिलीं तो जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय होगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : किशोरी को अगवा कर ले जा रहे थे युवक, ट्रेन का पीछा कर भाई ने बचाई बहन की आबरू …

चित्रकूट रामायण मेला को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप का प्रयास जारी: मनोज गर्ग

City News Uttar Pradesh

प्रेमी जोड़े ने खाया जहर : प्रेमिका ने तोड़ा दम, प्रेमी की हालत गंभीर

बस चालक की फांसी लगा कर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत : कारण के पीछे चर्चाओं का दौर

बांदा में ठंड नें कर दी बैटिंग तेज: दांत बज रहें हैं “किट -किट”

City News Uttar Pradesh

बबेरु विधानसभा : मतदाता अपने को छले जाने को मानसिक रूप से हो रहा तैयार !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़