27.6 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
महोबा : टप्पेबाजों ने ज्वैलर्स को लगाई एक लाख की चपत, देखते हुए भी हो गया टप्पेबाजी का शिकार
उत्तर प्रदेश

महोबा : टप्पेबाजों ने ज्वैलर्स को लगाई एक लाख की चपत, देखते हुए भी हो गया टप्पेबाजी का शिकार

 

महोबा। चरखारी कस्बा कोतवाली से करीब बीस कदम दूर दिन दहाड़े टप्पेबाज ज्वैलर्स से फुटकर मांगने के बहाने तीस ग्राम के करीब सोने के जेवर ले उड़े। टप्पेबाजों के जाने के बाद ज्वैलर्स को पता चला कि वह टप्पेबाजी का शिकार हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसी टीवी कैमरे फुटेज में दो टप्पेबाज नजर आ रहे हैं।
कस्बा में शनिवार दोपहर करीब बारह बजे की घटना है। नीलेश ज्वैलर्स के मालिक लल्लू सोनी ने बताया कि वह दोपहर के समय दुकान पर कागजात मिला रहे थे। दुकान पर और कोई ग्राहक भी नहीं थे, तभी दो युवक आए और बिछिया खरीदी और भुगतान कर दिया। इसके बाद दोनों दुकान के बाहर निकल गए लेकिन फिर लौट कर आ गए। पांच सौ रुपये देते हुए उसके फुटकर देने को कहा।

महोबा : टप्पेबाजों ने ज्वैलर्स को लगाई एक लाख की चपत, देखते हुए भी हो गया टप्पेबाजी का शिकार
Mahoba: The jewelers cost one lakh to the jewelers, even after seeing it became a victim of scuffle

दुकानदार ने बताया जैसे ही उसने गोलक खोली तो उक्त लोगों ने सोने की बेंदी और बाली वाली डिब्बी उठा कर रख ली। इस दौरान उस पर उन लोगों ने न जाने क्या किया कि वह देखते हुए भी कुछ नहीं कर सका। उन लोगों के जाने के बाद उसे चेतना आई तो वह चिल्लाया लेकिन तब तक दोनों आरोपित भाग चुके थे। दुकानदार ने करीब एक लाख से अधिक के जेवर जाने की बात कही है। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी उमापति मिश्र ने सीसी टीवी कैमरे की फुटेज चेक की, उसमें दो आरोपित दिख रहे हैं।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : चौंकिए मत, फैशन शो में रैंप पर इठलाते नजर आएंगे दिव्यांग…

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें किसानों में भरा उत्साह : सोलर पंप सिंचाई का बताया लाभ

City News Uttar Pradesh

तीन करोड़ वेतन में खर्च: फिर भी गांवों की सफाई व्यवस्था बेपटरी !

City News Uttar Pradesh

Banda : बढ़ते कोरोना संक्रमण से रोडवेज प्रशासन बना अंजान, यात्रियों की सुरक्षा में बरत रहा लापरवाही …

बांदा में यमुना नदी में नहाते समय जीजा की डूबकर मौत, गोताखोरों ने दो सालों की बचाई जान

News- वृद्ध किसान को ट्रक ने कुचला आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़