
- विनोद मिश्रा
बांदा। सर्दियों की दस्तक के साथ ही बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर ‘रफ्तार की लगाम’ कस दी गई है। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक वाहनों की गति कम रहेगी। यूपीईडा की नई गाइडलाइन के मुताबिक हल्के चारपहिया वाहन अब अधिकतम 80 किमी घंटा की रफ्तार से ही दौड़ेंगे, जबकि भारी वाहन और दुपहिया 60 किमी घंटा की सीमा में चलेंगे। यह कदम कोहरे के दौरान कम दृश्यता में बढ़ते हादसों को रोकने के लिए उठाया गया है।

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का बांदा जिले में लगभग 65 किलोमीटर लंबा हिस्सा है। बदौसा की बागेन नदी से शुरू होकर मार्ग हमीरपुर सीमा के खन्ना तक जाता है। पांच अलग-अलग इंटरकनेक्टिंग पॉइंट्स से रोज़ाना 2 से 3 हजार वाहन यहां से गुजरते हैं। नियम- कायदे तो लागू कर दिए गए, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। यात्री बताते हैं कि एक्सप्रेसवे पर कई स्थानों पर जंप हैं, जो अचानक वाहन का नियंत्रण बिगाड़ देते हैं। कई जगहों की बैरिकेडिंग टूट चुकी है। यह स्थिति गंभीर दुर्घटनाओं को न्योता देती है।

हैरानी की बात यह कि एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले सबसे ज़्यादा टोल प्लाजा के शौचालयों से त्रस्त हैं। लंबे समय से सफाई न होने के कारण बदबू, गंदगी और कचरे का अम्बार, यात्रियों को मजबूरन गाडर खुले में विकल्प तलाशना पड़ता है। यह व्यवस्था एक्सप्रेसवे परियोजना की छवि पर सवाल खड़े करती है।

नियमों के बावजूद ओवर स्पीड पर फिलहाल कोई बड़ी कार्रवाई संभव नहीं है। कारण स्पीड और लेजर कैमरे अभी तक लगाए नहीं गए। हालांकि, यूपीडा ने कैमरों की स्थापना के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर लेने की बात कही है। लेकिन जब तक कैमरे लगते नहीं, तब तक नियम सिर्फ कागज़ों तक सीमित दिखाई देते हैं। यूपीडा के अधिशासी अभियंता विवेक गुप्ता ने बताया सर्दियों में कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो जाती है। ऐसे में तेज रफ्तार दुर्घटनाओं का मुख्य कारण बनती है। इसलिए नियम लागू किए गए हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
