City News Uttar Pradesh
तेजस्वी सूर्या बोले: भाजपा सरकार में बुंदेलखंड में बही विकास की गंगा, कांग्रेस और सपा पर पर बोला जोरदार हमला
उत्तर प्रदेश

तेजस्वी सूर्या बोले: भाजपा सरकार में बुंदेलखंड में बही विकास की गंगा, कांग्रेस और सपा पर पर बोला जोरदार हमला

  • विनोद मिश्रा

हमीरपुर। भरुआ सुमेरपुर कस्बे के स्टेशन मार्ग में युवा सम्मेलन को संबोधित करने आए भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बुंदेलखंड में विकास की गंगा बहाई है।

तेजस्वी सूर्या बोले: भाजपा सरकार में बुंदेलखंड में बही विकास की गंगा, कांग्रेस और सपा पर पर बोला जोरदार हमला
Tejashwi Surya said: Ganga of development flowed in Bundelkhand under BJP government, strongly attacked Congress and SP

उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुस्लिम परस्त पार्टी है। इन्होंने अपने घोषणा पत्र में मुस्लिम का शरीयत कानून लागू करने का वादा किया है। वहीं, कर्नाटक के नेहा कांड को उठाते हुए इसे लव जिहाद का परिणाम बताया। कांग्रेस और सपा के लिए कहा कि दोनों दल परिवारवाद को बढ़ा रहे हैं। जबकि भाजपा राष्ट्र को आगे ले जा रही है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड को कांग्रेस, सपा, बसपा ने पिछले 70 वर्षों में लूटा है। जबकि भाजपा ने 10 वर्षों में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, डिफेंस कॉरीडोर, केन बेतवा लिंक परियोजना निर्माण कार्य कराकर विकास की गंगा बहाई है।

तेजस्वी सूर्या बोले: भाजपा सरकार में बुंदेलखंड में बही विकास की गंगा, कांग्रेस और सपा पर पर बोला जोरदार हमला
Tejashwi Surya said: Ganga of development flowed in Bundelkhand under BJP government, strongly attacked Congress and SP

उन्होंने कहा की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति से देश के युवाओं के लिए रोजगार का मार्ग प्रशस्त हुआ है। सम्मेलन को सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति, राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेन्द्र शिवहरे, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील पाठक, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश त्रिपाठी, ने संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष अनुभव द्विवेदी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह शिवा, पुष्पराज सोनी, रोहित शिवहरे सहित हजारों युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बच्चे लगा रहे स्कूलों में झाड़ू: शिक्षक फरमा रहे आराम, योगी सरकार की मंशा को लग रहा पलीता

City News Uttar Pradesh

टीम बनाकर करें थाना समाधान दिवस की शिकायतों का निस्तारण : डीएम

जेल में बंद मुख्तार अंसारी से बेटे उमर अंसारी ने की मुलाकात, कहा- चुनाव नहीं लड़ने देना चाहती है योगी सरकार …

City News Uttar Pradesh

दिल्ली की सियासत में अखिलेश यादव ने बनाई पकड़: अब यूपी की राजनीति में लेने पड़ेंगे कुछ अहम फैसले

सीडीओ अजय पांडे के ‘निरीक्षण’ से अफसरों के छूटे ‘पसीने’ : तालाब और गौशाला पर ‘कड़े’ निर्देश

City News Uttar Pradesh

Banda : फांसी लगा युवक ने दी जान,परिवार में मचा कोहराम…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़