City News Uttar Pradesh
जामूं में लटक रही मौत: जनता चीखी, व्यवस्था सोई, सुनील पटेल पर 'लापरवाही' का आरोप !
उत्तर प्रदेश

जामूं में लटक रही मौत: जनता चीखी, व्यवस्था सोई, सुनील पटेल पर ‘लापरवाही’ का आरोप

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बबेरू तहसील क्षेत्र के जामूं गांव में प्रशासनिक लापरवाही ने एक ऐसी स्थिति पैदा कर दी है, जो कभी भी एक भयावह हादसे में तब्दील हो सकती है। गांव के अमृत सरोवर बाबा तालाब के पास, पप्पू पांडेय के घर के सामने एक विशाल पीपल का पेड़ चार वर्षों से उखड़ा हुआ विद्युत लाइन पर झुका हुआ है।

जामूं में लटक रही मौत: जनता चीखी, व्यवस्था सोई, सुनील पटेल पर 'लापरवाही' का आरोप !

ये दृश्य अब प्रतीक्षा कर रहा है किसी चिंगारी, किसी करंट, या किसी मासूम जान की कुर्बानी का। ग्रामीणों की मानें तो ये समस्या सालों से बनी हुई है, लेकिन न बिजली विभाग जागा, न ग्राम पंचायत, और न ही जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, जिन्हें कई बार इस खतरनाक स्थिति से अवगत कराया जा चुका है। जामूं गांव के ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत लाइन पर झुका यह पीपल का पेड़ एक अति प्राचीन और विशाल वृक्ष है। यह धीरे-धीरे अपनी जड़ों से उखड़कर पूरी तरह तारों पर टिका हुआ है। बरसात, आंधी या एक हल्की सी लहर भी इस पेड़ को गिराकर पूरे इलाके को झुलसा सकती है।

जामूं में लटक रही मौत: जनता चीखी, व्यवस्था सोई, सुनील पटेल पर 'लापरवाही' का आरोप !

गांव वालों ने बताया कि उन्होंने ग्राम प्रधान, बिजली विभाग और जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल को कई बार ज्ञापन और मौखिक सूचना दी, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला, कार्रवाई नहीं। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, जो पहले ही बबेरू बुलडोजर विवाद, कृषि विद्यालय नियुक्ति प्रकरण और भ्रष्टाचार आरोपों में चर्चा में हैं, अब इस जानलेवा लापरवाही के घेरे में आ गए हैं। गांव के एक बुजुर्ग ने बताया “जब हमने सुनील पटेल से कहा कि साहब पेड़ गिरा है, तो उन्होंने उल्टा जवाब दिया जाइए, सांसद और विधायक से कहिए।” यह बयान अब गांव में चर्चा का विषय है। गांव के लोगों ने कहा है कि अगर अब भी बिजली विभाग या जिला प्रशासन हरकत में नहीं आया तो गांव में धरना प्रदर्शन किया जाएगा, और यदि कोई जान जाती है तो उसके लिए सीधे जनप्रतिनिधि जिम्मेदार होंगे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शिक्षक संघ का जोरदार प्रदर्शन : सांसद को सौंपा ज्ञापन, सेवा शर्तों में बदलाव पर जताया विरोध

City News Uttar Pradesh

तिंदवारी में भाजपा -सपा के क्यों छूट रहें “छक्के” ? जयराम में विलीन हुये “श्रीराम” !

City News Uttar Pradesh

बांदा लोकसभा में भाजपा प्रत्याशी नें मारा नहले पर दहला: रामसेवक हुये भाजपाई

डीएम का खाद गोदामों पर छापा: सीलन, फर्जी लाइसेंस और स्टॉक शून्य पर फूटा गुस्सा

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग नें दिया सुझाव : मानसिक रोग सें बचाव के लिये जरूरी है इलाज

City News Uttar Pradesh

हत्या आरोपी दे रहे पुलिस को चकमा: बीत गये अड़तालिस घंटा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़