City News Uttar Pradesh
गांवों में सफाई न होने से गंदगी के बीच दीवाली मनी : लोग दिखे दुखी
उत्तर प्रदेश

गांवों में सफाई न होने से गंदगी के बीच दीवाली मनी : लोग दिखे दुखी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के राजस्व ग्रामों में गंदगी के प्रदूषण के बीच दीपोत्सव त्योहार मनाने को ग्रामीण मजबूर हुये। साफ सफाई को नियुक्त सफाई कर्मियों की मनमानी दीपावली जैसे सफाई के त्योहार पर भी बनी रही। गांवों में न तो समय से साफ सफाई की गई और न ही सफाई कर्मियों की गैंग नजर आई। जबकि इन दिनों गांवों में साफ सफाई के बड़े बड़े दावे किए जा रहे हैं।

गांवों में सफाई न होने से गंदगी के बीच दीवाली मनी : लोग दिखे दुखी
Diwali money amidst the filth due to lack of cleanliness in the villages: people were unhappy

त्योहार पर भी साफ सफाई न होने से लोगों को काफी परेशानी हुई। दीपावली पर सफाई कर्मियों की गैंग गांव में काम करती नहीं नजर आई, जिससे त्योहारों पर भी गांवों के गलियारों में गंदगी देख लोग काफी परेशान रहे। डीपीआरओ ने बताया कि त्योहार से पूर्व ही प्रधानों एवं सफाई कर्मियों को निर्देश जारी कर दिए गए थे। यदि कोई अपने कार्य स्थल पर नहीं पहुंचा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। अब तो यह वक्त बतायेगा की कार्यवाई होती हैं या नहीं।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश निषाद बोले : जो राम से भागेगा वह मारा जायेगा, प्रभु सुमरन में ही जगत कल्याण

City News Uttar Pradesh

अरछा बरेठी गांव का ‘अस्तित्व’ खतरे में: हर साल ‘बाढ़’ से सैकड़ों लोग ‘बेघर’

City News Uttar Pradesh

हाई कोर्ट के आदेश दरकिनार : तालाबों के भीटों पर अवैध कब्जे बरकरार

City News Uttar Pradesh

आयुक्त दिनेश सिंह के निर्देश : सचिवालयों में बैठना सुनिश्चित करें अधिकारी व कर्मचारी

City News Uttar Pradesh

अध्यक्ष प्रशांत करवरिया बोले: होली ‘प्रेम, समरसता व सांस्कृतिक विरासत’ का गौरवमयी उत्सव

धार्मिक आस्था का सम्मान: 4500 लीटर संगम जल पहुंचा बांदा, श्रद्धालुओं में हुआ वितरित

ब्रेकिंग न्यूज़