City News Uttar Pradesh
घरों में जले दीप, लक्ष्मी- गणेश का पूजन कर मांगी सुख समृधि
उत्तर प्रदेश

घरों में जले दीप, लक्ष्मी- गणेश का पूजन कर मांगी सुख समृधि

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में दीपावली का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्तिक मास की अमावस्या पर समूचा जिला रंग बिरंगी रोशनी व दीपों के प्रकाश से सराबोर रहा। शाम होते ही घरों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों में शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी, गणेश जी व मां सरस्वती की विधि विधान से पूजा हुई। इसके बाद लोगों ने देर रात तक जमकर आतिशबाजी की और त्योहार का पूरा आनंद लिया।

घरों में जले दीप, लक्ष्मी- गणेश का पूजन कर मांगी सुख समृधि
Lighted lamps in homes, worshiped Lakshmi-Ganesh and sought happiness and prosperity

प्रकाश का पर्व दीपावली को लेकर सुबह से ही घरों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों में तैयारियां शुरू हो गई थी। आंगन और मुख्य द्वार पर महिलाओं व बालिकाओं ने सुबह आकर्षक रंगोलियां बनाईं। इसके साथ ही त्योहार के व्यंजन भी बनाए गए वहीं अन्य लोगों ने चौकबाजार, छोटी बाजार, सदर बाजार,बलखंडी नाका, में पूजा की सामग्री में ग्वालिन, मिट्टी के दीये, डबलियां, हाथ से बने लक्ष्मी गणेश के चित्र, खील बतासा और मिठाइयाेंऔऱ पटाखों की खरीदारी की।

घरों में जले दीप, लक्ष्मी- गणेश का पूजन कर मांगी सुख समृधि
Lighted lamps in homes, worshiped Lakshmi-Ganesh and sought happiness and prosperity

बच्चों और युवाओं ने आम, अशोक के पत्तों से बने वंदनवारों और फूलों के अलावा बिजली की रंग बिरंगी झालरों से अपने घरों को सजाया। दोपहर को शुभ मुहूर्त में कारखानों में मशीनों व बहीखातों की विधिवत पूजा अर्चना की गई। व्यापारियों ने कर्मचारियों को आकर्षक उपहार दिए। बच्चों और युवाओं ने आम, अशोक के पत्तों से बने वंदनवारों और फूलों के अलावा बिजली की रंग बिरंगी झालरों से अपने घरों को सजाया। दोपहर को शुभ मुहूर्त में कारखानों में मशीनों व बहीखातों की विधिवत पूजा अर्चना की गई। व्यापारियों ने कर्मचारियों को आकर्षक उपहार दिए।

घरों में जले दीप, लक्ष्मी- गणेश का पूजन कर मांगी सुख समृधि
Lighted lamps in homes, worshiped Lakshmi-Ganesh and sought happiness and prosperity

इधर शाम होते ही घरों में शुभ मुहूर्त में पूजा का क्रम शुरू हो गया। बच्चे व युवा नये-नये कपड़े पहनकर अलग ही छटा बिखेर रहे थे। पर्व का उल्लास सभी लोगों के चेहरों पर चमक रहा था। विधि विधान से पूजा आरती के बाद बच्चों व युवाओं ने अपने से बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर दीप प्रज्ज्वलित किये और आतिशबाजी का आनंद उठाया। इससे अमावस्या की रात रंग बिरंगी हो उठी।

 

 

Ramkesh Nishad (Minister of State for Jal Shakti, Government of Uttar Pradesh)

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

स्वास्थ्य टीमें बीमारियों की रोकथाम को बढ़ाएंगी जागरूकता

बुंदेलखंड का ​शिमला बना बांदा: कोहरे की चादर में लिपटा रहा पूरा इलाका

“श्री” नहीं बन पाई “भाग्य श्री” : सरकारी कवायदें चारों खानें चित्त ! खुल गई लफ्फाजी ?

City News Uttar Pradesh

हैवान बनी मां : मासूम बेटे का गला घोंट सुला दिया मौत की नींद …

बांदा बाजार से लोहा सरिया गायब : कालाबाजारी का चरमोत्कर्ष !

पुलिस का एक्शन जारी: माफिया मुख्तार अंसारी का एक और करीबी गिरफ्तार, पिस्टल के बल पर मांगी थी रंगदारी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़