- विनोद मिश्रा
बांदा। दीपावली पर “लक्ष्मी” पूजन के पहले ही “गृह लक्ष्मी” की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक ने महिला को टक्कर मार दी। परिजन उसे सीएचसी से जिला अस्पताल लाए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उधर, बाइक सवार को ग्रामीणों ने पकड़ कर पीटने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया।परिवार में इस घटना से कोहराम हैं।

घटना मरका थाना क्षेत्र के हरीपुर गांव की हैं। यहां कुड़िया (47) पत्नी रामसुमेर निषाद रविवार की देर शाम शौच को गई थी। वह सड़क किनारे थी। इसी दौरान बबेरू की तरफ से आई बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में कुड़िया गंभीर रूप से घायल हो गई। वहां मौजूद ग्रामीणों ने बाइक सवार को पकड़ लिया और पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।
परिजन गंभीर रूप से घायल कुड़िया को बबेरू सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि महिला के तीन पुत्र और एक पुत्री है। पति हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में प्लंबर का काम करता है। काम ज्यादा होने पर पति ने दीपावली में घर आने से मना कर दिया था।


![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
