29.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
एक्सप्रेस के नाम पर 'पैसेंजर' की रफ्तार: बुंदेलखंड एक्सप्रेस में 'टाइम-मार्जिन' घोटाला ?
उत्तर प्रदेश

एक्सप्रेस के नाम पर ‘पैसेंजर’ की रफ्तार: बुंदेलखंड एक्सप्रेस में ‘टाइम-मार्जिन’ घोटाला ?

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। रेल मंत्रालय और उत्तर मध्य रेलवे ज़ोन को अब जवाब देना होगा। क्योंकि बुंदेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन यात्रियों की उम्मीदों का नहीं, बल्कि धीमी रफ्तार, मनमाने मार्जिन टाइम और कथित रेलवे प्रशासनिक लापरवाही का पर्याय बन गई है। वाराणसी से ग्वालियर के बीच चलने वाली यह ट्रेन ‘एक्सप्रेस’ की परिभाषा को ठेंगा दिखा रही है। ऐसा प्रतीत होता है मानो ट्रेन में समय को जानबूझकर इतना खींचा गया है कि वह लेट होकर भी समय पर मानी जाती है। यात्रियों में भारी रोष है कि यह ट्रेन मेमू से भी धीमी चलती है जबकि इसके स्टॉपेज की संख्या लगभग आधी है।

एक्सप्रेस के नाम पर 'पैसेंजर' की रफ्तार: बुंदेलखंड एक्सप्रेस में 'टाइम-मार्जिन' घोटाला ?

बांदा से झांसी के बीच जहां मेमू ट्रेन के 19 स्टॉपेज होते हैं, वहीं बुंदेलखंड एक्सप्रेस के सिर्फ 8 या 9 हैं। इसके बावजूद मेमू ट्रेन रफ्तार में आगे निकल जाती है। यही नहीं, वाराणसी से प्रयागराज तक यह ट्रेन इतना वक्त लेती है कि लोग मज़ाक में इसे ‘रेंगती एक्सप्रेस’ कहने लगे हैं। रेलवे सूत्रों के मुताबिक, ट्रेन में अत्यधिक मार्जिन टाइम पहले से जोड़ा गया है, ताकि अगर ट्रेन रास्ते में लेट हो तो अंत में ग्वालियर तक “समय पर” पहुंचती दिखे। लेकिन इससे बीच के स्टेशनों के हजारों यात्री विलंब, परेशानी और असुविधा के शिकार हो रहे हैं। जब यही ट्रेन प्रयागराज से बांदा आती है, तो यह रफ्तार में अंबेडकर नगर ट्रेन से भी पीछे रह जाती है जबकि दूरी लगभग समान है।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बैंक काउंटर से दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में 4.40 लाख की चोरी, चार मिनट में घटना को दिया अंजाम …

City News Uttar Pradesh

मोहर्रम की आठवीं पर गूंजी मर्सिया और सोजख्वानी :”न भूले हैं न भूलेंगे हसन और हुसैन की कुर्बानी

आईजी का निरीक्षण और निर्देश : थाना गपबाजी से नहीं गश्त से चलाये ! …

City News Uttar Pradesh

बांदा : कभी भी हादसे का सबब बन सकता दुरेड़ी रेलवे अंडरपास …

City News Uttar Pradesh

अंकित बासू दे रहे स्वच्छता अभियान को नई दिशा: किया वार्डों में सफाई का निरीक्षण

City News Uttar Pradesh

गड्ढा मुक्ति के नाम पर नहीं चलेगा अब फर्जीवाड़ा, फंसेगी ईओ की गर्दन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़