City News Uttar Pradesh
क्रूरता की हदें पार: दो डीसीएम में ठूंसी गईं 39 भैंसे, एक की मौत, 4 तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे !
उत्तर प्रदेश

क्रूरता की हदें पार: दो डीसीएम में ठूंसी गईं 39 भैंसे, एक की मौत, 4 तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे !

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। यह दृश्य किसी यातनागृह से कम नहीं था। बेजुबान पशुओं की पीड़ा, उनके कराहने की आवाज़ें और डीसीएम की लोहे की दीवारों में कैद दम घुटता जीवन। बांदा जनपद में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां 39 भैंसों को निर्दयता की पराकाष्ठा पार करते हुए दो डीसीएम वाहनों में ठूंसा गया। इस अमानवीय कृत्य में चार तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े हैं।

क्रूरता की हदें पार: दो डीसीएम में ठूंसी गईं 39 भैंसे, एक की मौत, 4 तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे !

पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान थाना मटौंध पुलिस ने 30 जुलाई को खड्डी तिराहा क्षेत्र में इस खौफनाक तस्करी का भंडाफोड़ किया। गिरफ्तार चारों आरोपी गौरिहार (मध्य प्रदेश) से इन मासूम पशुओं को उन्नाव की ओर ले जा रहे थे। दोनों डीसीएम से कुल 39 भैंसे बरामद हुईं, जिनमें से कई गंभीर रूप से घायल थीं और एक भैंस की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो चुकी थी।

क्रूरता की हदें पार: दो डीसीएम में ठूंसी गईं 39 भैंसे, एक की मौत, 4 तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे !

इन पशुओं को न तो हवा मिल रही थी, न पानी, और न ही कोई राहत। बस धकेल-धकेल कर उन्हें लोहे के डब्बों में ठूंस दिया गया था ‘मानो वो जीव नहीं, सामान हों’। पुलिस ने तुरंत पशु क्रूरता अधिनियम, महामारी रोग अधिनियम, और भारतीय दंड संहिता की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चारों अभियुक्तों को जेल भेज दिया है। एसपी पलाश बंसल ने कहा, जनपद में किसी भी प्रकार की पशु तस्करी या क्रूरता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई होगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश बोले: बजट में सीएम की जलशक्ति मंत्रालय पर बरसी कृपा, विकास होगा तेज

City News Uttar Pradesh

आयुक्त का कड़ा रुख: राजस्व मामलों में नहीं चलेगी लापरवाही, अधिकारीयों को दी चेतावनी

दहेज के लिए बहू को जलाकर की थी हत्या: सास समेत 4 आरोपियों को आजीवन कारावास

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें “मेरा माटी मेरा देश” अभियान की जगाई अलख: बजे ढ़ोल नगाड़े

City News Uttar Pradesh

किसान नेता बबलू सिंह बोले: कृषि ही ‘किसान का धर्म और ईमान’, जमीन ही ‘असली पूंजी’

City News Uttar Pradesh

जिला अस्पताल : भगवान भरोसे मरीजों का उपचार …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़