- विनोद मिश्रा
बांदा। दीपावली पर पटाखे पचास प्रतिशत फुस्स हो गये। विक्रेताओ की ठगी का शिकार हो गये। पटाखों की धमक औऱ रोशनी गुणवत्ता विहीन निकली।

जिले में जीआईसी ग्राउंड में पटाखा का बाजार सजा। करोड़ों में बिक्री पहुंच गई। झोला भर- भर लोगों नें पटाखे खरीदे। एक अनुमान के अनुसार न्यूनतम रूप में मध्यम वर्ग नें डेढ़ हजार से दो हजार रुपये खर्च कर पटाखे खरीदे। लक्ष्मी -गणेश पूजन के बाद जब लोग बच्चों के साथ पटाखे छुड़ाने लगे तो आश्चर्य में पड गये। फुलझड़ी फुल नहीं फुलझड़ी छोड़ पाई तो मेहताब भी रोशनी छोड़ने में नाकामयाब रहे। एक इंच जले और बारूद खत्म। उनमें बालू।

यही हालत फुलझड़ी छोड़ने वाले महंगे मेहतावों में भी दिखी। फुलझड़ी की पतले तार में फुलझड़ी बीच में ही जवाब दें रही थी। पटाखों का आनंद उठाने के लिये शहर का पचास फीसदी लोग अपने को ठगा सा महसूस कर मन मसोस कर रह गये।पटाखे नकली साबित हुये औऱ खरीददारों की जेब में डाका पड़ गया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
