- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में एक किशोरी का निकाह कराने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस नें मौलवी सहित नौ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 11 वर्षीय किशोरी 30 जून को कमासिन थाना क्षेत्र के साडासानी गांव निवासी 19 वर्षीय साहिल के साथ घर से चली गई थी।

इस पर उसके पिता ने साहिल के खिलाफ कोतवाली में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी साहिल किशोरी को लेकर बांदा आया था, यहां से वह दोनों पूना चले गए थे। वहां किराए के कमरे में रहने लगे थे। वहां उन्होंने एक-दूसरे को पति-पत्नी बताया था। नौ जुलाई को साहिल के घर वालों के बुलाने पर दोनों अपने गांव आ गए थे। यहां सोमवार को उनका निकाह कराने की तैयारी थी। तभी पुलिस को जानकारी हो गई।

पुलिस ने गांव में छापा मारकर किशोरी को बरामद कर लिया। वंहा घर में मौजूद गांव के ही एक मौलवी समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें अपहरण का आरोपी भी शामिल है। पुलिस का कहना है कि आरोपी साहिल के साथ किशोरी का निकाह कराने की तैयारी थी। सभी आरोपियों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पाॅक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
