27.6 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
भाकपा नें गोली कांड के शहीदों को याद कर दी श्रंद्धांजलि एवं ज्ञापन
उत्तर प्रदेश

भाकपा नें गोली कांड के शहीदों को याद कर दी श्रंद्धांजलि एवं ज्ञापन

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में 12 जुलाई 1966 के प्रदर्शनकारियों की शहादत को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। बुधवार को गोलीकांड की बरसी पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने अशोक लाट पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया। वक्ताओं नें श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान गोलीकांड की घटना बताई गई। ‘धन और धरती बंटकर रहेगी, भूखी जनता चुप न रहेगी’, ‘कमाने वाला खाएगा, लूटने वाला जाएगा’ जैसे नारे लगाते हुए भाकपा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी कचहरी पहुंचे।

भाकपा नें गोली कांड के शहीदों को याद कर दी श्रंद्धांजलि एवं ज्ञापन
CPI remembers the martyrs of the firing incident, paid tribute and memorandum

भाकपा के तत्कालीन पुरोधा इसमें अगुवा थे। दुर्जन भाई, प्रहलाद, रामकृपाल पांडेय, रामभजन निगम, कवि केदार बाबू, चंद्रभान आजाद, देवकुमार यादव, रामसजीवन, भागवत, महादेव, गंगा सिंह, तमन्ना सर्मदी, मोतीलाल विद्यार्थी, अमर मोहन गोयल इनमें प्रमुख थे। जुलूस कचहरी के दरवाजे पर था तभी अशोक लाट तिराहा पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां बरसा दीं। यह आदेश तत्कालीन पुलिस अधीक्षक आगा मुईनुद्दीन शाह और नगर मिनिस्टर बृजनंदन कंसल ने दिया था। उस समय डीएम टीआर बाकर थे।

भाकपा नें गोली कांड के शहीदों को याद कर दी श्रंद्धांजलि एवं ज्ञापन
CPI remembers the martyrs of the firing incident, paid tribute and memorandum

पुलिस आंकड़ों के मुताबिक इस गोलीकांड में सिर्फ पांच प्रदर्शनकारी मरे जबकि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह संख्या कई गुनी थी। घटना की याद में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के श्रद्धांजलि समारोह में शहीदों को याद किया गया। हालांकि इसमें भाकपा के गिनेचुने लोग ही उपस्थित थे। जिला मंत्री रामचंद्र सरस, कामरेड देवनाथ यादव, मदनमोहन शर्मा, मदन पटेल, डा.अच्छे अली, गोविंद अवस्थी, विमलकृष्ण श्रीवास्तव, शत्रुघ्न प्रसाद आदि शामिल रहे। बाद में जन समस्याओं को लेकर प्रशासन को ज्ञापन दिया गया।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : ओवरलोड ट्रकों पर चला कार्यवाही का चाबुक, 16 ट्रक सीज …

पूर्व विधायक दलजीत नें कहा बुंदेली किसान फूलों की खेती से हो सकते हैं धनवान

City News Uttar Pradesh

मन्नतों से मिला ‘लाल’ सड़क हादसे का शिकार, ‘मुंडन’ की खुशियां पलभर में मातम में तब्दील

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा : सपाइयों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया जोरदार स्वागत …

डीएम अनुराग का गजब प्रशासन, पर बालू माफिया क्या साबित कर रहे “चाँद में दाग” ?

आश्चर्य : विशेष सचिव नें बांदा को लंपी वायरस विहीन होने की दी क्लीन चिट

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़