City News Uttar Pradesh
चित्रकूट मंडल में 'दुनिया' का खुलेगा 'पहला' जल विश्वविद्यालय: पानी की होगी 'पढ़ाई'
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

चित्रकूट मंडल में ‘दुनिया’ का खुलेगा ‘पहला’ जल विश्वविद्यालय: पानी की होगी ‘पढ़ाई’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड के चित्रकूट मंडल से एक “अच्छी खबर” आई है। यहां के हमीरपुर जिले में “दुनिया का पहला जल विश्वविद्यालय खोला” जाएगा। “भविष्य में जल संकट” को देखते हुए यह “यूनिवर्सिटी खुल” रही है। यहां “पानी की पढ़ाई और रिसर्च” होगी।चित्रकूट मंडल में 'दुनिया' का खुलेगा 'पहला' जल विश्वविद्यालय: पानी की होगी 'पढ़ाई'इस यूनिवर्सिटी को खोलने की पहल “स्वीडन के पर्यावरण” वैज्ञानिक प्रो. रविकांत पाठक ने की है। प्रो. रविकांत ने इस यूनिवर्सिटी के लिए 25 एकड़ “भूमि भी दान” की है। जिले के पूर्व जिलाधिकारी डॉ. चंद्रभूषण ने इस विश्वविद्यालय का प्रस्ताव उच्च शिक्षा विभाग को भेज दिया था।चित्रकूट मंडल में 'दुनिया' का खुलेगा 'पहला' जल विश्वविद्यालय: पानी की होगी 'पढ़ाई'जानकारी के मुताबिक प्रोफेसर रविकांत पाठक हमीरपुर जिले के रिरुईपारा के रहने वाले हैं। इस समय वह स्वीडन में यूनिवर्सिटी ऑफ गोथेनबर्ग में पर्यावरण विभाग के वैज्ञानिक हैं। प्रो. रविकांत ने इस जल विश्वविद्यालय को खोलने की पहल की है। इस यूनिवर्सिटी में “शिक्षा संकाय” खोला जाएगा।चित्रकूट मंडल में 'दुनिया' का खुलेगा 'पहला' जल विश्वविद्यालय: पानी की होगी 'पढ़ाई'यहां “पांच कोर्स” शुरू होंगे। इस कोर्स के नाम जल विज्ञान, जल अभइयांत्रिकी और प्रौद्योगिकी, जल प्रबंधन, जल और मानविकी एवं जल और अंतरिक्ष होंगे। इसके साथ ही कुछ गतिविधियां भी संपन्न कराई जा सकती हैं। इसमें समाज के लिए जल, प्रकृति के लिए जल, जल संसाधन निरीक्षण और मूल्यांकन, जल संस्थान और जल आपदा प्रबंधन शामिल हैं।चित्रकूट मंडल में 'दुनिया' का खुलेगा 'पहला' जल विश्वविद्यालय: पानी की होगी 'पढ़ाई'प्रोफेसर रविकांत ने बताया कि यह पहला विश्वविद्यालय होगा जहां पर “छात्र-छात्राएं जल की कमी से पैदा हो रही समस्याओं का एडवांस टैक्नोलॉजी से समाधान खोजेंगे”। यहां पर यूजी के मानकों के अनुरूप “ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन” के पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। इसमें “जल संरक्षण और जल संकट कोर्स” के रूप में शामिल होगा। बता दें कि “यह दुनिया का पहला जल विश्वविद्यालय होगा जहां पर जल संरक्षण का पाठ पढ़ाया” जाएगा। हमीरपुर के पूर्व जिलाधिकारी डॉ. चंद्रभूषण ने इस यूनिवर्सिटी का प्रस्ताव 30 अगस्त को उच्च शिक्षा विभाग को भेज दिया था।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व विधायक दलजीत की प्रशासन से मांग: बाढ़ पीड़ित किसानों को मिले ‘मुआवज़ा’

City News Uttar Pradesh

मतदान कर्मियों में ईवीएम जमा करने को मची रही आपाधापी

नहर सफाई में अरबों का खेल: बांदा को ‘बजट’ से बाहर कर 1.91 करोड़ की हुई ‘कागजी सिंचाई’ !

City News Uttar Pradesh

बांदा में ‘मौत की नदी’ फिर ‘खिलखिलानें’ को तैयार: प्रशासन की ‘आंखों’ पर ‘चांदी’ की पट्टी !

City News Uttar Pradesh Desk

सरकार को धोखा देकर कर्मचारियों व व्यापारियों नें हासिल किया सम्मान: खुली पोल

उप मुख्य मंत्री बृजेश पाठक नें देवतुल्य कार्यकर्ताओ में भरी ऊर्जा: बोले तुम हमारे हम तुम्हारे

ब्रेकिंग न्यूज़