28.1 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
पूर्व विधायक दलजीत की प्रशासन से मांग:बाढ़ पीड़ित किसानों को मिले मुआवज़ा
उत्तर प्रदेश

पूर्व विधायक दलजीत की प्रशासन से मांग: बाढ़ पीड़ित किसानों को मिले ‘मुआवज़ा’

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। यमुना और केन नदियों की उफनती धाराओं ने इस बार जिले के सैकड़ों किसानों की मेहनत को पानी में बहा दिया है। तिल, उड़द, मूंग, अरहर, और ज्वार की फसलें पूरी तरह से नष्ट हो चुकी हैं। बेंदा घाट के आस-पास के दर्जनों गांवों में बर्बादी के ऐसे मंजर हैं, जिनकी भरपाई किसानों के लिए नामुमकिन सी दिख रही है। इस गंभीर स्थिति पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने चिंता जताते हुए प्रशासन से तत्काल सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को क्षतिपूर्ति देने की मांग की है। उन्होंने जिलाधिकारी जे. रीभा से इस संबंध में ठोस कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।

पूर्व विधायक दलजीत नें कहा बुंदेली किसान फूलों की खेती से हो सकते हैं धनवान

यमुना और केन नदियों का पानी जब गांवों की ओर बढ़ा, तो उसने सिर्फ घरों और रास्तों को नहीं, बल्कि खेतों को भी निगल लिया। बेंदा घाट क्षेत्र के किसान बताते हैं कि “सैकड़ों बीघा में खड़ी तिल, उड़द, मूंग, अरहर और ज्वार की फसलें पानी में डूबकर सड़ चुकी हैं। अब ना तो फसल बची है और ना उम्मीद।” किसानों ने हजारों रुपये बीज, खाद, कीटनाशक और ट्रैक्टर से जोताई में खर्च कर दिए थे। लेकिन अब हर दिशा से उन्हें सिर्फ तबाही ही नजर आ रही है।

पूर्व विधायक दलजीत की प्रशासन से मांग:बाढ़ पीड़ित किसानों को मिले मुआवज़ा

पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने साफ शब्दों में प्रशासन से कहा कि ‘अब देर’ नहीं होनी चाहिए। बाढ़ का पानी उतरते ही तत्काल सर्वे शुरू किया जाए और पीड़ित किसानों को आर्थिक सहायता दी जाए। यह केवल सरकारी फर्ज़ नहीं, नैतिक ज़िम्मेदारी है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि बांदा जैसे अर्ध-सिंचित क्षेत्र में जब कोई किसान अपनी फसल तैयार करता है, तो उसके पीछे उसकी पूंजी, परिश्रम और भविष्य की उम्मीदें जुड़ी होती हैं। ऐसे में यदि प्राकृतिक आपदा उसे तबाह कर दे, और प्रशासन मूकदर्शक बना रहे तो यह सबसे बड़ा अन्याय होगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दीपावली नजदीक आई : उम्मीद पर कुंभकारों के यहां रफ्तार भर रहे चाक …

City News Uttar Pradesh

पिता ने पढ़ाई के लिए डाटा तो नाराज युवक ने किया डीजल छिड़क कर खुद को जिंदा फूंका

मंत्री रामकेश स्टार प्रचारक के रोल में : हमीरपुर लोकसभा में गर्मा दिया चुनाव

City News Uttar Pradesh

किसानों को मिल रहा है जमकर दान : जल्दी से अपना कर लें कल्याण

City News Uttar Pradesh

लात मारकर निकालो तब तक ‘भाजपा’ में हूँ : गंगाचरण राजपूत की ‘पोस्ट’ से सियासी भूचाल !

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा में दुष्कर्म केस: आरोपी पुलिस से दो कदम आगे ? हो रही छीछालेदर ?

ब्रेकिंग न्यूज़