- विनोद मिश्रा
बांदा। उप मुख्य मंत्री बृजेश पाठक पार्टी बैठक में अपनें देवतुल्य पार्टी कार्यकर्ताओं में विश्वास की ऊर्जा का संचार भरा।भरोसा दिया कि “हम तुम्हारे हैं और आप सभी हमारे” हो। कार्यकर्ताओं की शासन -प्रशासन सभी सुनेंगे। उपेक्षा बर्दाश्त नहीं होगी।
उप मुख्य मंत्री बृजेश पाठक मंगलवार को जिला भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व विचार परिवार को संबोधित कर रहे थे।

बृजेश पाठक ने कहा कि मैं सभी कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाता हूं कि हर परिस्थिति में कार्यकर्ता के साथ हूं। कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं होगा। कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और जनता के आशीर्वाद से योगी सरकार पुनः प्रदेश में आई है।

विपक्षी पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधा। कहा कि पहले यह घोटालों का प्रदेश था,अब कानून का राज है। तमाम भ्रष्टाचारी जेल में है। 2014 के पहले गरीबों का बैंक में खाता नहीं होता था। मोदी सरकार ने सभी गरीबों का बैंक खाता खोलकर उनको आवास, शौचालय, गैस, बिजली कनेक्शनदिया। घर घर नल के माध्यम से जल जीवन मिशन के द्वारा पीने का पानी भी पहुंचाया जा रहा है।
प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कॉलेज की योजना अंतर्गत 65 मेडिकल कॉलेज संचालित हैं जबकि 22 निर्माणाधीन हैं। गोवर्धन योजना से अब उत्तर प्रदेश में गाय का गोबर किसानों के लिए अतिरिक्त आमदनी का स्रोत बनेगी। गाय के गोबर से प्रदेश की कुछ कंपनियों ने पेंट बनाने का काम शुरू किया है। पशुधन के संरक्षण और संवर्धन हेतु प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा अब उत्तर प्रदेश उपद्रवियों के लिए नहीं बल्कि उत्सव के लिए जाना जा रहा है। उत्तर प्रदेश अब माफियाओं के लिए नहीं बल्कि महोत्सव के लिए जाना जाएगा। प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू कर रहेगा। जिला भाजपा संयोजक संजय सिंह नें बैठक की अध्यक्षता की। इसको उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद, सांसद आरके सिंह पटेल, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, नरैनी विधायक ओम मणि वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ने भी संबोधित किया।भरोसा दिलाया कि आगामी चुनाओं में संगठन कीर्तिमान स्थापित करेगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
