27.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
अब मैं पत्नी के साथ नहीं रह सकता, कहकर युवक ने लगाई फांसी, पेड़ से लटका मिला शव, पिता को फोन कर बताई थी ये बात
उत्तर प्रदेश

अब मैं पत्नी के साथ नहीं रह सकता, कहकर युवक ने लगाई फांसी, पेड़ से लटका मिला शव, पिता को फोन कर बताई थी ये बात

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा जिले में युवक की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अब मैं अपनी पत्नी के साथ नहीं रह सकता। फोन पर पिता को यह संदेश देने के बाद युवक ने पेड़ में गमछा बांधकर फांसी लगा ली। परिजनों ने खोजबीन के दौरान गांव के बाहर बबूल के पेड़ पर शव लटका पाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना बबेरू कोतवाली के निबिया पुरवा (अहार) गांव की है। विज्ञान कुमार राइस मिल में मजदूरी करता था। मंगलवार की दोपहर पत्नी से किसी बात पर झगड़ा हो गया।

अब मैं पत्नी के साथ नहीं रह सकता, कहकर युवक ने लगाई फांसी, पेड़ से लटका मिला शव, पिता को फोन कर बताई थी ये बात
Now I can not live with wife, saying that the young man banda news, dead body found hanging from tree, told this thing by calling father

नाराज होकर वह घर से निकल आया। पिता राम विशाल खेत में गेहूं कतरा रहे थे। विज्ञान कुमार ने पिता को फोन कर कहा कि वह अब पत्नी के साथ नहीं रह सकता। जान दे रहा हूं। इतना कहने के बाद उसने फोन काट दिया। पिता परेशान होकर घरवालों के साथ तलाश को निकल पड़े। देर शाम घर से कुछ दूर खेत में बबूल के पेड़ पर विज्ञान का शव गमछे से लटका मिला। परिजन उसे फंदे से उतारकर सीएचसी लाए। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। भाई सुशील ने बताया कि विज्ञान शराब का लती था। आए दिन पत्नी से झगड़ा करता था। उसके दो बेटे व एक बेटी है।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा एवं चित्रकूट में आयुर्वेद चिकित्सा ढेर : गलत नीतियों से चिकित्सालयों में दवायें नहीं

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश बोले : भाजपा नें जन सेवा का बनाया अलौकिक इतिहास

City News Uttar Pradesh

किसानों पर महंगाई की दोहरी मार : डीजल के बाद अब डीएपी खाद के दाम में 150 रुपये की का हुआ भारी इजाफा

देवांश बनें नरैनी के ‘युवाओं’ का ‘सपना’: गुल्लक अभियान को मिला सदर विधायक के ‘बेटे’ का साथ

City News Uttar Pradesh Desk

संपूर्ण समाधान दिवस : “गये थे हरि भजन को ओटन लगे कपास” ! …

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल नें प्रतिभा शक्तिमानों को किया सम्मानित

ब्रेकिंग न्यूज़