31.1 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बिजली विभाग बना ‘कटौतीराज’ का बादशाह: बांदा की तपिश पर जनता को तमाचा
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग बना ‘कटौतीराज’ का बादशाह: बांदा की तपिश पर जनता को तमाचा

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। “जब आसमान आग बरसाए और सिस्टम आंख मूंद ले, तो समझ लीजिए आप बांदा में हैं।” उत्तर प्रदेश का बांदा जिला इन दिनों तपिश और तंत्र की तानाशाही का सबसे बड़ा उदाहरण बन चुका है। देश में सबसे ज्यादा तापमान का ‘तमगा’ भी हासिल कर लिया है । जहां पारा 47 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है, वहीं बिजली विभाग जनता की उम्मीदों को करंट मारने पर आमादा है।

बिजली विभाग बना ‘कटौतीराज’ का बादशाह: बांदा की तपिश पर जनता को तमाचा

बांदा इन दिनों देश का सबसे तपता जिला बन गया है। लेकिन सरकार की मशीनरी को इसकी परवाह नहीं। बिजली कटौती ने आमजन को घुटनों पर ला खड़ा किया है। शहर में 16-17 घंटे और गांवों मेंबमुश्किल 8-10 घंटे तक बिजली रहती है। अधीक्षण अभियंता नंदलाल का बयान भी उसी पुराने सरकारी रटारटाए ढर्रे पर टिका है। “लोड बढ़ने से फॉल्ट हो जाता है”, “ईएलटी खराब है” ये जवाब अब गर्म हवा की तरह ही बेजान और बेसुध लगते हैं।

बिजली गुल, बदहाली फुल: करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं सुधरा सिस्टम !

चौराहों, बाजारों, कॉलोनियों में हर जगह लोग बिजली विभाग और प्रशासन को कोसते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी बांदा बिजली बर्बादी ‘ट्रेंड’ कर रहा है। लेकिन प्रशासन की आंखें अब भी नींद में डूबी हैं। सरकार का दावा है कि शहरों को 24 घंटे, तहसील को 21.30 घंटे और ग्रामीण क्षेत्र को 18 घंटे बिजली दी जा रही है। जबकि जमीनी हकीकत विपरीत हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कांग्रेस नें इंदिरा गांधी, सरदार वल्लभ एवं नरेंद्र देव को किया याद: दी श्रंद्धांजलि

City News Uttar Pradesh

Banda : पूर्व सांसद श्यामाचरण गुफ्ता का निधन, बांदा स्तब्ध, छाई शोक की लहर …

दुधारू पशु हुये कंगाल : मौत नें कसा शिकंजा, पशुपालक कर रहे “हाय -राम” !

Banda : बिजली विभाग की कार्रवाई, 86 कनेक्शन काटे, 15 के खिलाफ रपट दर्ज …

विधायक प्रकाश द्वारा ‘विकास’ का ‘शंखनाद’ :1.28 करोड़ की ‘सड़क परियोजना’ का शिलान्यास

एडीजी के निर्देश : पेशेवर अपराधियों पर की जाए प्रभावी कार्रवाई

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़