31.1 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह: विजेताओं को किया सम्मानित
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह: विजेताओं को किया सम्मानित

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने खत्री पहाड़ देवी जी (गिरवां) में आयोजित देहात प्रीमियम लीग सीजन-7 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया। आर आई इलेवन गिरवां ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। उपविजेता टीम ने भी शानदार खेल दिखाया।

विधायक प्रकाश ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह: विजेताओं को किया सम्मानित

फाइनल मुकाबले के दौरान विधायक ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा, “ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे लाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।” उन्होंने लीग के सफल आयोजन के लिए अध्यक्ष चंदन शुक्ला और उनकी टीम को बधाई दी।

विधायक प्रकाश ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह: विजेताओं को किया सम्मानित

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि इस तरह के टूर्नामेंट से युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ती है।उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करने का आश्वासन दिया।

विधायक प्रकाश ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह: विजेताओं को किया सम्मानित

फाइनल मुकाबले के बाद विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की गई। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समापन समारोह को खास बना दिया। दर्शकों ने क्षेत्रीय कला का आनंद लिया और खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। आरआई इलेवन गिरवां टीम के कप्तान ने अपनी जीत का श्रेय पूरे टीम वर्क को दिया।

विधायक प्रकाश ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह: विजेताओं को किया सम्मानित

उन्होंने कहा,”यह टूर्नामेंट हमारे लिए न केवल एक खेल बल्कि एक सपना पूरा होने जैसा है।” आयोजन समिति ने सभी समर्थकों और दर्शकों का धन्यवाद किया। लीग अध्यक्ष चंदन शुक्ला ने कहा कि यह टूर्नामेंट ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का एक प्रयास है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गोद लिए गांवों में मतदान के प्रति जागरूक करें अधिकारी : डीएम अनुराग

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी का प्रस्तावित बांदा दौरा : 17 फरवरी को कालिंजर महोत्सव का करेंगे उद्दघाटन

City News Uttar Pradesh

चुनाव आयोग की कार्रवाई : गोंडा के जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही को हटाया, उज्ज्वल कुमार नए डीएम नियुक्त, सपा ने की थी शिकायत

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह मौत प्रकरण : फरार पति दीपक सिंह गौर गिरफ्तार

मुख्तार अंसारी की सुरक्षा में चूक का मामला : डीजी जेल नें दिये जांच के आदेश !

जलशक्ति मंत्री रामकेश का बांदा को तोहफा : बाढ़ से गांवों को बचाव के लिये बनेंगे तीन तटबंध

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़