- विनोद मिश्रा
बांदा। जिला अधिवक्ता संघ का ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह हार्पर क्लब प्रांगण में हुआ। मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश बृजेश पाठक थे।जिला न्यायाधीश कमलेश कच्छल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश दुबे सहित अन्य सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि अधिवक्ता समाज के लिए अच्छा कार्य करता है।उसकी ही चिंता में लगा रहता है। परेशान व्यक्ति को जीने का हौसला सिखाता है, अधिवक्ता हर परिस्थितियों में जीने की ताकत देता है।

उप मुख्य मंत्री ने कहा कि अधिवक्ता कमजोर व्यक्ति की हमेशा निशुल्क मदद करें। खुशी जताई कि प्रदेश में कानून का राज स्थापित कराने में आप सभी का सहयोग रहता है। जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि नवनिर्वाचित कमेटी को मैं हृदय से बधाई देता हूं। प्रसन्नता जताई कि जनपद में बार और बेंच का बेहतर सामंजस्य बनाने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ताओं का पूर्ण सहयोग रहता है।

इस अवसर सांसद आर.के पटेल, सदर विधायक प्रकाश दिवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेलऔर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश दुबे नें सभी का आभार व्यक्त किया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
