
- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में हार्पर क्लब की व्यवस्थाओं को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। आरोप है कि क्लब की गतिविधियां उसके संविधान के विपरीत हैं।

वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र सिंह ने इन मुद्दों पर सवाल उठाए, तो क्लब के सचिव मनीष श्रीवास्तव कथित खलनायक की भूमिका में आ गये !

उनके खिलाफ 21 नवंबर 2024 को नगर कोतवाली में धारा 115(2), 352, 351(2), और 324(4) के तहत मुकदमा दर्ज करवा दिया। इस घटना ने पत्रकार समुदाय में आक्रोश पैदा कर दिया है।

स्वर्गीय सुरेशचंद्र गुप्ता मेमोरियल प्रेस क्लब के बैनर तले पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि यह एफआईआर झूठे और असत्य तथ्यों पर आधारित है।

एसपी पर भरोसा जताते हुए मांग की है कि मामले की गहनता से जांच हो और झूठी एफआईआर को निरस्त किया जाए। ज्ञापन देनें वालों में संपादक रामेश्वर प्रसाद गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार, अशोक निगम, विनोद मिश्रा, दिलीप दिलीप गुप्ता, हरदेव त्रिपाठी, सीपी तिवारी, सुनील तिवारी, सुरेश गुप्ता, प्रकाश शुक्ला, सुलोचना तिवारी आदि बहुसंख्या में पत्रकार साथ में थे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
