26.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
मौत बनकर आई कार: दर्दनाक मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

मौत बनकर आई कार: दर्दनाक मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। बदौसा थाना क्षेत्र में “बांदा-प्रयागराज नेशनल हाईवे” पर सोमवार की सुबह “एक दिल दहला देने वाला हादसा” हो गया। पेट्रोल पंप के पास “मौत” बनकर आई “तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर” मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि “ई-रिक्शा के परखच्चे उड़” गए और “चालक की मौके पर ही जिंदगी छिन” गई।मौत बनकर आई कार: दर्दनाक मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया मृतक की पहचान माहुराई गांव निवासी अमरजीत पटेल (34) के रूप में हुई है। वह रोज की तरह ई-रिक्शा लेकर निकला था, लेकिन “उसे क्या पता था कि यही उसकी आखिरी सवारी” होगी। बदौसा से चित्रकूट जा रही तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रहे उसके “ई-रिक्शा को कुचल” दिया।दर्दनाक हादसा: सड़क किनारे मोरम उतार रहे बाप-बेटे को रौंदा, पिता की मौत, बेटा गंभीरहादसे के बाद “कार सवार मानवता को शर्मसार करते हुए घायल को तड़पता छोड़कर मौके से भाग” गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान अमरजीत को एम्बुलेंस से सीएचसी पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अमरजीत की मौत से “परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट” पड़ा है। मृतक के दो बेटे और दो बेटियां हैं। “चारों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ” गया। गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार कार की तलाश में जुटी है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

राज्यपाल की अनोखी पहल : कृषि विवि में आयोजित हुआ ‘पढ़े बांदा, बढ़े बांदा’ कार्यक्रम …

City News Uttar Pradesh

पूर्व सांसद भैरो मिश्र ने ‘यूजीसी’ के खिलाफ भरी ‘हुंकार’ : पीएम को ‘पत्र’ लिखकर चेताया

City News Uttar Pradesh

अंकित की ‘रणनीति’ से ‘तिरंगामय’ हुआ बांदा: ‘चौराहों से गलियों’ तक दिखी ‘देशभक्ति’ की शान

City News Uttar Pradesh Desk

पत्नी और बेटे को हत्या में आजीवन कारावास: कोर्ट ने जुर्माना भी “ठोका”

City News Uttar Pradesh

Banda : मुख्तार अंसारी, कोर्ट की अनुमति बिना पंजाब भेजा,मामला फिर गरमाया ! …

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेन्द्र का अनुभवी प्रयास: बांदा को सीधे खजुराहो दिग्दर्शन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़