24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
दरोगा की पत्नी व बच्चों समेत 25 पर डकैती का मुकदमा दर्ज: रेस्टोरेंट संचालिका की तहरीर पर हुई कार्रवाई
उत्तर प्रदेश

दरोगा की पत्नी व बच्चों समेत 25 पर डकैती का मुकदमा दर्ज: रेस्टोरेंट संचालिका की तहरीर पर हुई कार्रवाई

  • विनोद मिश्रा

हमीरपुर। किसान नेता की बेटी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने कानपुर में तैनात दारोगा की पत्नी, बच्चों समेत 15 अज्ञात महिलाओं व 10 अज्ञात पुरुषों के खिलाफ डकैती, बलवा समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। किसान नेता निरंजन सिंह राजपूत की बेटी दीक्षा राजपूत ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसने 18 जुलाई 2022 को दारोगा वीर सिंह यादव से पांच वर्ष के लिए किराये पर मकान लिया था।

दरोगा की पत्नी व बच्चों समेत 25 पर डकैती का मुकदमा दर्ज: रेस्टोरेंट संचालिका की तहरीर पर हुई कार्रवाई

जिसमें वह रेस्टोरेंट चलाती है। इसका एग्रीमेंट भी किया था। चार जून की रात 10:30 बजे मकान मालिक दारोगा की पत्नी पुष्पारानी अपने पुत्र क्षितिज उर्फ बाबी, पुत्री और 15 महिलाओं व 10 लोगों को लेकर उसके रेस्टोरेंट में घुस आई और तोड़फोड़ करते हुए सामान फेंकना शुरू कर दिया। रेस्टोरेंट के हेल्पर अजय ने मना किया और उसे फोन कर जानकारी दी। जिस पर क्षितिज ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और उसके साथ मारपीट की। गुल्लक में रखे 50 हजार रुपये भी उक्त लोगों ने निकाल लिए और रेस्टोरेंट में लगे सीसी कैमरे भी तोड़ डीवीआर ले गए। उन्हें करीब एक लाख रुपये की क्षति हुई।

ओवरलोड ट्रक पकड़ना परिवहन अधिकारी को पड़ा भारी: दबंगों ने किया हमला, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने दारोगा वीर सिंह यादव की पत्नी पुष्पारानी, बेटे क्षितिज उर्फ बाबी, पुत्री तथा 15 अज्ञात महिलाओं व 10 अज्ञात पुरुषों के खिलाफ बलवा, मारपीट, डकैती, जान से मारने की धमकी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं दरोगा वीर सिंह यादव ने मामले को साजिश बताया है। बताया कि एक साल से अधिक समय से किराया नहीं दिया गया है, ऊपर से उसके परिवार फर्जी मुकदमा दर्ज कराया दिया गया है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सीओ सौरभ सिंह बने फरिश्ता: मासूम को सकुशल बचाया, तीन अपहरणकर्ता गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत का अधिकारियों को सख्त निर्देश: नवरात्र महोत्सव में न हो लापरवाही

City News Uttar Pradesh

एसपी पलाश बंसल की चली तबादला एक्सप्रेस: बड़े पैमाने पर बदल गया थाना-चौकी का गणित

City News Uttar Pradesh

भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने अटल संकल्प यात्रा की समीक्षा की

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम नें पढ़ाया पाठ,कैसे हो पंचायत चुनाव ! …

सर्राफा व्यापारी की ‘गोली’ मारकर हत्या: बदमाशों का ‘बाजार’ में तांडव, व्यापारियों का फूटा गुस्सा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़