City News Uttar Pradesh
डीएम नगेंद्र द्वारा धान केंद्रों का औचक निरीक्षण: खरीदी में तेजी के निर्देश
उत्तर प्रदेश

डीएम नगेंद्र द्वारा धान केंद्रों का औचक निरीक्षण: खरीदी में तेजी के निर्देश

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। डीएम नगेंद्र प्रताप ने मंगलवार को धान खरीद केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने खाद्य विपणन शाखा और यूपीएसएस द्वारा संचालित राजकीय धान क्रय केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने केंद्र प्रभारियों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाया जाए।

डीएम नगेंद्र द्वारा धान केंद्रों का औचक निरीक्षण: खरीदी में तेजी के निर्देश

डीएम ने विपणन शाखा के धान क्रय केंद्र पर रजिस्टर और अभिलेखों की जांच की। केंद्र प्रभारी से धान की खरीद प्रक्रिया, किसानों के पंजीकरण और सत्यापन की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी पंजीकृत किसानों का सत्यापन प्राथमिकता से किया जाए और लक्ष्य के अनुसार धान खरीद में तेजी लायें।

डीएम नगेंद्र द्वारा धान केंद्रों का औचक निरीक्षण: खरीदी में तेजी के निर्देश

डीएम ने यूपीएसएस के राजकीय धान क्रय केंद्र पर भी निरीक्षण किया। उन्होंने मंडी सचिव को सख्त निर्देश दिए कि किसानों समस्या का त्वरित समाधान करें।उन्होंने केंद्र पर उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली। खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने और किसानों को सुविधा देने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान डिप्टी आरएमओ रामानंद जायसवाल और केंद्र प्रभारी संदीप कुमार उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

फीस वृद्धि के विरोध में छात्रों का आमरण अनशन हुआ शुरू, कालेज प्रशासन पर हठधर्मिता का लगाया आरोप

Banda : गजब की बात : बांदा में बह रही दूध की धार ! …

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड क्षेत्र में भाजपा काट देगी दो सांसदों के टिकट ? चित्रकूट मंडल में लटकी तलवार !

City News Uttar Pradesh

बांदा डीएम गौवंशों की सुरक्षा को लेकर गम्भीर, कड़ेआदेश से मचा हड़कंप !

City News Uttar Pradesh

पद्द्म श्री से सम्मानित उमाशंकर बुंदेलखंड को बनायेगें पानी दार

City News Uttar Pradesh

पटाखा बाजार पर प्रशासनिक ग्रहण: दीपावली की रौनक से पहले फूटा व्यापारियों का गुस्सा !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़