City News Uttar Pradesh
बांदा में 'ट्री' की बजाय ट्रेन डेकोरेट कर मनाते हैं क्रिसमस डे : ब्रिटिश काल से है परंपरा
उत्तर प्रदेश

बांदा में ‘ट्री’ की बजाय ट्रेन डेकोरेट कर मनाते हैं क्रिसमस डे : ब्रिटिश काल से है परंपरा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। दुनियाभर में जहां 25 दिसंबर के दिन क्रिसमस ट्री को सजाकर क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया जाता है, वहीं यूपी के बांदा में एक परंपरा ऐसी भी है जहां लोग ट्रेन को सजाकर क्रिसमस सेलिब्रेट करते हैं। ख़ास बात यह है कि ये कोई नयी परंपरा नहीं बल्कि पिछले कई सौ सालों से यहां ऐसा होता आ रहा है।

👉 51वां पांच दिवसीय राष्ट्रीय रामायण मेला महोत्सव चित्रकूट का भव्य उद्घाटन दिनांक 8 मार्च 2024 को होगा। स्थान राष्ट्रीय रामायण मेला प्रेक्षागृह चित्रकूट (उत्तर प्रदेश)। आयोजक- राष्ट्रीय रामायण मेला समिति सीतापुर चित्रकूट। संपर्क सूत्र- मोबाइल नंबर, 9450370428, 9721049620, 9125726711 || प्रशांत करवरिया ( प्रिंस ) कार्यकारी अध्यक्ष।
बांदा जिले के अतर्रा रेलवे स्टेशन में हर साल की तरह इस बार भी क्रिसमस के दिन लोगों ने प्लेटफार्म पहुंचकर पहले झांसी-इलाहाबाद ट्रेन को सजाया, फिर उसकी पूजा की और ट्रेन स्टाफ को गिफ्ट दे उनका मुंह मीठा कराया। इसके अलावा गार्ड और स्टेशन अधीक्षक का भी स्वागत किया गया।

बांदा में 'ट्री' की बजाय ट्रेन डेकोरेट कर मनाते हैं क्रिसमस डे : ब्रिटिश काल से है परंपरा
In Banda, Christmas Day is celebrated by decorating the train instead of ‘tree’: tradition since British era.

दरअसल, ट्रेन सजाकर इस तरह क्रिसमस मनाने के पीछे ब्रिटिश काल से चली आ रही एक परंपरा और दिलचस्प कहानी है।जिसके अनुसार अंग्रेजी शासन के दौरान 25 दिसंबर के दिन ही झांसी-इलाहाबाद ट्रेन के रूप में पहली रेलगाड़ी अतर्रा रेलवे स्टेशन आयी थी। उस समय स्टेशन के पास रहने वाले बिन्दा प्रसाद नाम के व्यक्ति ने कस्बे के सैकड़ों लोगों को साथ लेकर इस चलन की शुरुआत की थी। बाद में ट्रेन के प्रति लोगों की आस्था इस कदर बढ़ती चली गयी कि वह इसे हर साल क्रिसमस डे के तौर पर मनाने लगे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेली ‘बासमती चावल’ की ‘विदेशों’ में महकेगी ‘खुशबू’ : दस करोड़ से स्थापित हो रहा ‘प्लांट’

City News Uttar Pradesh

डीएम का अवैध खनन और परिवहन पर मोबाईल जब्त कर चला चाबुक

City News Uttar Pradesh

टमाटर फिर इतरा कर हुआ लाल: चार दिन में कीमत शतक के पहुंची पार

अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा प्रहार: चुनावी फर्जीवाड़े का लगाया आरोप, आयोग पर उठाए सवाल

City News Uttar Pradesh

खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग: नातिन की जलकर मौत, नाना-नानी झुलसे

City News Uttar Pradesh

छात्र रहें तनाव मुक्त, यूपी बोर्ड की हेल्पलाइन सेवा शुरू, इंस्टाग्राम पर भी ले सकते मदद

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़