
- विनोद मिश्रा
चित्रकूट। जिले में यूपी के हिस्से का तुलसी जल प्रपात “आंख का अंधा नाम का नयन सुख” हो गया है। इस पर बने स्काई ग्लास ब्रिज में पहली बारिश में ही दरार से यह पर्यटकों के लिये बंद हो गया है। निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। जबकि यह प्रदेश का पहला ग्लास ब्रिज होने की उपाधि से नवाजा गया। जिस स्थान पर ब्रिज के उपकरण लगाए गए हैं। उसके चबूतरों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई है। इससे कभी ब्रिज गिरने एवं जन हानि की प्रबल संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता !

वन विभाग ने 3.70 करोड़ की लागत से मारकुंडी के शबरी जल प्रपात का नाम तुलसी जल प्रपात कर प्रदेश के पहले ग्लास ब्रिज निर्माण की “वाह वाही लूटी, अपनी पीठ थपथपाई” थी। इसमें ब्रिज निर्माण स्थल का भी “अज्ञानियों” नें तकनीकी तौर पर गलत चयन किया था। इसे प्रपात के मध्य सौंदर्य स्थल पर पिलर देकर निर्मित करना था लेकिन उसे उपयुक्त स्थल से दूर निर्मित कर “मूर्खानंद शंखनाद” कर दिया गया। इस ब्रिज के साथ टिकट विंडो व आसपास “चबूतरे व सौंदर्यीकरण के काम में भी लीपा पोती” हुई। इसे पवनसुत कांस्ट्रेक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नें बनाया।

लोकसभा चुनाव के बाद इसे दर्शकों के लिये खोला जाना था पर पहली बारिश में ही यह दरक कर “यमलोक ब्रिज” बन गया ?वर्तमान में कई स्थानों पर दरारें हैं। इस संभावना पर की यदि बारिश और हुई तो ग्लास ब्रिज गिर सकता है। डीएम नें प्रवेश द्वार सील कर जांच के आदेश दे रखें हैं। पर कार्यदायी संस्था जांच पटाने में “ले थैया -थैया, मेरे भैया- भैया” कर रही है ! इस जल प्रपात के अन्वेषक अखिल भारतीय समाज सेवा संस्थान के संस्थापक जल प्रपात के उद्देश्य विहीन से हो जानें से व्यथित हैं। कहते हैं “प्राकृतिक की सौंदर्यता को निर्दयता” का रूप यदि मिला तो इसका आकर्षण तो “लगा चुनरी में दाग छुड़ाऊँ कैसे, वहां जाऊं कैसे !” की तरह हो जायेगा ! वर्तमान में जो जल प्रपात पहुंचता है “मायूसी के साथ लौटता” है ?
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
