27.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने किया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने किया निरीक्षण, इस वर्ष पूरा होना है सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट

उरई। अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने शुक्रवार को निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण किया। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है, इसी उसका निर्माणकार्य पूरे कराने का लक्ष्य रखा है। अपर मुख्य सचिव ने निरीक्षण के बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें दिशा निर्देश दिए।

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने किया निरीक्षण
Additional Chief Secretary Avnish Awasthi inspected Bundelkhand Expressway, the dream project of the government to be completed this year

उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण ( यूपीडा ) को बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है। दावा है कि 85 फीसद निर्माण कार्य कराया जा चुका है। सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट को इसी साल पूर्ण कराने का लक्ष्य है। जिसके बाद कार्यों में और तेजी लायी जा रही है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी खुद निर्माण कार्यों का सुपरविजन कर रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन भी मौजूद थीं।

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने किया निरीक्षण
Additional Chief Secretary Avnish Awasthi inspected Bundelkhand Expressway, the dream project of the government to be completed this year

भौतिक निरीक्षण के बाद उन्होंने एट के विद्युत पावर हाउस के समीप एक्सप्रेस-वे के निर्माण से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें सबसे पहले उन्होंने एक्सप्रेस-वे पर अंडरपासेस व लघु सेतुओं की प्रगति देखी। एक्सप्रेस-वे पर कुल 214 अंडरपास बन रहे हैं। जबकि 131 लघु सेतु बनाए जा रहे हैं, कलवर्ट की संख्या 461 है। जिस तरह से कार्य में तेजी लायी गई है।

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने किया निरीक्षण
Additional Chief Secretary Avnish Awasthi inspected Bundelkhand Expressway, the dream project of the government to be completed this year

उससे उम्मीद की जा रही है कि इसी साल बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे बनकर तैयार हो जाएगा। अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने यूपीड़ा के अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यों में और तेजी लायी जाए। जिससे समय से कार्य पूरा हो सके। किसी भी तरह सी लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

फर्जी आंकड़े बाजी : एडीओ पंचायत की रिपोर्ट पर उपनिदेशक असंतुष्ट …

जिला पंचायत अध्यक्ष नें सुनील द्वारा विद्युत सब स्टेशन का औचक निरीक्षण: मच गया हड़कंप

यूपी में पुलिस पर फिर चली गोली : दो भाइयों विवाद निपटाने गए दारोगा की गोली मारकर हत्या …

गांवों में गंदगी की सरकार: करोड़ों खर्च, कागजों में चमक रही योजना, अफसरों की शह पर खेल ?

City News Uttar Pradesh Desk

1.83 करोड़ का ‘ड्रग्स किंगडम’ ध्वस्त: 733 किलो गांजा ‘कंटेनर’ जब्त, अंतरराज्यीय गिरोह बेनकाब

प्रतिनिधि अंकित की निर्माण कार्यों पर ‘कड़ी’ निगरानी : गुणवत्ता पर ‘कसी लगाम’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़