26 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
विद्या धाम समति का अंतरराज्यीय जनसंवाद : गूंजा शिक्षा, स्वास्थ, हिंसा और बदहाली का मुद्दा
उत्तर प्रदेश

विद्या धाम समति का अंतरराज्यीय जनसंवाद : गूंजा शिक्षा, स्वास्थ, हिंसा और बदहाली का मुद्दा

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। विद्या धाम समिति द्वारा अंतरराज्यीय जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें शिक्षा, स्वास्थ, पलायन, महिला हिंसा व किसानों की बदहाली के मुद्दों की गूंज रही। गुजरात, दिल्ली, बुंदेलखंड क्षेत्र से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बेबाकी से अपने विचारों को राखा। समस्याओं के समाधान का संकल्प लिया गया। यह आयोजन केन किनारे कोलावल रायपुर में किया गया। उद्घाटन वरिष्ठ समाज सेवी अखिल भारतीय समाज सेवा संस्थान के संस्थापक गोपाल भाई ने किया।

विद्या धाम समति का अंतरराज्यीय जनसंवाद : गूंजा शिक्षा, स्वास्थ, हिंसा और बदहाली का मुद्दा

इस अवसर पर गोपाल भाई ने कहा की सामाजिक भेदभाव की गहरी खाई को पाटने के लिए समाज के सभी प्रबुद्धवर्ग के लोगों को आगे आना होगा। परमार्थ से समाजसेवी संस्था जालौन से संगीता ने जल संरक्षण के प्रयासों को प्रस्तुत किया। संगात संस्थान गुजरात से आए रमेश भाई ने शिक्षा स्वास्थ्य जैसे मुद्दे उठाये। लोकमंच के निदेशक फादर जेवियर नें सामाजिक न्याय और भाईचारा बढ़ाने के लिए समुदाय स्तर पर किए जा रहे प्रयासों की और मजबूती पर जोर दिया। पूर्व न्यायाधीश बाबू प्रसाद राही ने न्यायिक मुद्दों पर अपने विचार रखें। बीच-बीच में ग्रामोदय विश्वविद्यालय संगीत संकाय के पूर्व अध्यक्ष लल्लू राम शुक्ल व मृदंग वादक अवधेश द्विवेदी के प्रेरक गीतों की शानदार प्रस्तुतियां मन मोहती रही।

विद्या धाम समति का अंतरराज्यीय जनसंवाद : गूंजा शिक्षा, स्वास्थ, हिंसा और बदहाली का मुद्दा

इसी क्रम में गुजरात से आए वरिष्ठ समाज सेवी सनी भाई को उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र सिंह वर्मा लोकमंच की प्रतिनिधि रूबी जिला पंचायत सदस्य सदाशिव, विजय बहादुर, रामाशंकर यादव उम्मीद संस्थान की निदेशक संतोष गुप्ता, पहल की निदेशक कलावती विश्वदीप ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन में मुबीना खातून ने किया। विद्या धाम समिति के मंत्री राजा भैया ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश ने ‘तटबंधों’ का किया निरीक्षण: प्रशासन को 24 घंटे ‘अलर्ट’ रहने के कड़े निर्देश

City News Uttar Pradesh

किसानों की मोहब्बत का असर : बुंदेलखंड में “चना बज रहा है घना”

सरकारी खरीद केंद्रों से किसानों की रुसवाई : किसानों का आढ़तियों से “चुम्मा” ! …

City News Uttar Pradesh

भीषण सड़क हादसा: बांदा में हाईवे पर टायर बदल रहे चालक व खलासी को अज्ञात वाहन ने रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत

विधायक प्रकाश की तत्परता : रात में ही बहाल करा दी बिजली आपूर्ति …

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: सपा-रालोद गठबंधन तय, मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन से एक दिन पहले होगा एलान …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़