- विनोद मिश्रा
बांदा। चित्रकूट मंडल में किसानों के लिये सरकारी खरीद केंद्र बेवफा साबित हुये। बेवफाई से रुष्ट मंडल के 60 फीसदी किसानों ने सरकारी खरीद केंद्रों से मुंह मोड़ अपना गेहूं आढ़तियों या अन्य को बेचा चुम्मा किया। सरकारी खरीद केंद्र के आंकड़े यही बता रहे कि मंडल के 1,16,417 किसानों में से महज 47,371 किसानों ने केंद्रों में अपना गेहूं बेचा है। खरीद केंद्रों में छाया, पानी, तत्काल खरीद और 72 घंटे के अंदर भुगतान जैसी लुभावनी घोषणाएं किसानों को आकर्षित नहीं कर सकीं।

रबी वर्ष 2021-22 में मंडल में पहली अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू की गई। यह 22 जून तक चली। कुल 200 खरीद केंद्र संचालित किए गए। मंडल में 191905.139 मीट्रिक टन गेहूं की लक्ष्य विहीन खरीद की गई। 47,371 किसान लाभान्वित हुए। रबी वर्ष में गेहूं उत्पादन का लक्ष्य 1309664 मीट्रिक टन निर्धारित किया गया था। हालांकि, कृषि विभाग अब तक उत्पादन का आंकड़ा नहीं बता पाया है। उधर, मंडल में कृषि विभाग द्वारा रबी वर्ष में गेहूं उत्पादन लक्ष्य 1309664 मीट्रिक टन अनुमानित किया गया था।

इसमें बांदा में 498688, चित्रकूट में 154281, महोबा में 262484 व हमीरपुर में 394211 मीट्रिक टन उत्पादन लक्ष्य अनुमानित किया गया है। इसके सापेक्ष कितना उत्पादन हुआ यह आंकड़ा अब तक कृषि विभाग उपलब्ध नहीं करा पाया है। चित्रकूटधाम मंडल के सरकारी खरीद केंद्रों में किसानों का 4402.453 लाख रुपये गेहूं का भुगतान फंसा है। कुल भुगतान 37901.265 लाख किया जाना था। इसमें से सिर्फ 33498.812 लाख रुपये भुगतान किया जा सका है। अफसरों का दावा है कि शेष भुगतान भी जल्द करा दिया जाएगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
