
- विनोद मिश्रा
बांदा। सड़कों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। ये साफ संदेश नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू ने वार्ड ‘झील के पुरवा और शुकुल कुंवा’ में दिया।
अंकित बासू ‘अचानक‘ नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे ‘सीसी सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण’ करने पहुंचे। मौके पर काम की ‘गुणवत्ता में खामियां’ दिखते ही उन्होंने ‘ठेकेदारों की क्लास’ लगाई और ‘रनिंग पेमेंट तुरंत रोकने के सख्त निर्देश’ दे दिए।
निरीक्षण के दौरान वार्डवासी भी बड़ी संख्या में पहुंचे। उन्होंने ‘सड़क की खराब क्वालिटी और धीमी गति’ से काम होने की शिकायत की। अंकित बासू ने ‘सभी की बातें गंभीरता’ से सुनीं। इसके बाद अधिकारियों-कर्मचारियों को ‘दो टूक’ कहा की ‘काम समय पर और मानक के अनुसार’ होना चाहिए। ‘लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं’ होगी।
अंकित बासू ने कहा कि ‘जनहित सर्वोपरि’ है। नगर के ‘हर वार्ड में विकास कार्य जनता के पैसे’ से हो रहे हैं। ऐसे में ‘गुणवत्ता और पारदर्शिता’ सुनिश्चित करना उनकी ‘प्राथमिकता’ है।
इसी को लेकर वे ‘लगातार फील्ड में जाकर कामों का जायजा’ ले रहे हैं। इस दौरान उनके साथ सभासद आशीष गुप्ता, सभासद प्रतिनिधि ज्ञान प्रताप ज्ञानू मौजूद रहे। ‘अंकित बासू की इस सख्त कार्रवाई से ठेकेदारों में हड़कंप’ मच गया है। वार्डवासियों ने भी इस पहल की ‘सराहना’ की है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
