- विनोद मिश्रा
बांदा। भाजपा नें पूर्व प्रधानमन्त्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनायी गई। जिला पंचायत कार्यालय परिसर स्थित अटल वाटिका में उनकी प्रतिमा में सदर विधायक प्रकाश दिवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

यह नेता गण अस्पताल तथा वृद्धाश्रम पहुंचे औऱ फल वितरित किये। इसके पूर्व भाजपा कार्यालय में संगोष्ठी हुई। इसे विधायक प्रकाश, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल और जिला प्रभारी राम किशोर साहू नें अटल जी के व्यक्तित्व औऱ कृतित्व पर प्रकाश डाला।

विधायक प्रकाश दिवेदी नें कहा कि अटल जी ने सिद्धांत व विचारधारा के स्तंभों पर आधारित राजनीतिक युग का आरंभ करने के साथ गरीब कल्याण और सुशासन की समावेशी आधारशिला रखी। राष्ट्र को समर्पित उनका जीवन सदैव हमारा कर्तव्य पथ प्रशस्त करता रहेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें कहा की अटल जी ने नि: स्वार्थ भाव से देश और समाज की सेवा की और भाजपा की स्थापना के माध्यम से देश में राष्ट्रवादी राजनीति को नई दिशा दी।

जहां एक ओर उन्होंने परमाणु परीक्षण और कारगिल युद्ध में विश्व को भारत की शक्ति का अहसास करवाया वहीं दूसरी ओर देश में सुशासन की परिकल्पना को चरितार्थ किया।

जिला प्रभारी राम किशोर नें कहा की कि अटल जी का विराट योगदान देश हमेशा याद रखेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने सभी का आभार जताया। हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की।

इस अवसर पर सांसद आर.के सिंह पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संतोष गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव तथा लवलेश सिंह, बड़ोखर ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू, तिंदवारी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अजय प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह,पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, जिला महामंत्री कल्लू सिंह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष प्रेम नारायण द्विवेदी, डा.धर्मेंद्र त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी आनन्द स्वरूप द्विवेदी, पूर्व डीडीसी राजभवन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
