29 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
शादी के दो वर्ष बाद विवाहिता को दस माह की बच्ची के साथ घर से निकाला: मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेश

शादी के दो वर्ष बाद विवाहिता को दस माह की बच्ची के साथ घर से निकाला: मुकदमा दर्ज

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शादी के दो साल बाद ही दस माह की मासूम बच्ची के साथ विवाहिता को तलाक देकर घर से निकाल दिया। कम दहेज का ताना देकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। थाने में कोई सुनवाई नहीं होने पर पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई, जिसके बाद महिला थाने में ससुरालीजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

शादी के दो वर्ष बाद विवाहिता को दस माह की बच्ची के साथ घर से निकाला: मुकदमा दर्ज
After two years of marriage, the married woman was thrown out of the house with her ten month old daughter: Case registered.

आपको बता दे खाईंपार मोहल्ला निवासी रहबर खान की बेटी रुकैया खातून ने एसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी शादी नौ जुलाई 2021 को शादाब खान से हुई थी। विदाई के बाद ससुराल गई तो पति शादाब खान उर्फ जानू,सास शाहिदा, जेठ शहबाज खान उर्फ हनी, ननद मारिया, ननदोई जकी कम दहेज का ताना देने लगे। इस बीच मायके व ससुराल आना जाना बना रहा। पति किसी प्रकार का खर्च नहीं देता था और शराब पीकर मारपीट करता था।

👉 51वां पांच दिवसीय राष्ट्रीय रामायण मेला महोत्सव चित्रकूट का भव्य उद्घाटन दिनांक 8 मार्च 2024 को होगा। स्थान राष्ट्रीय रामायण मेला प्रेक्षागृह चित्रकूट (उत्तर प्रदेश)। आयोजक- राष्ट्रीय रामायण मेला समिति सीतापुर चित्रकूट। संपर्क सूत्र- मोबाइल नंबर, 9450370428, 9721049620, 9125726711 || प्रशांत करवरिया ( प्रिंस ) कार्यकारी अध्यक्ष।

इसी बीच बेटी हुई, जो दस माह की हो गई है। सात अक्टूबर 2023 को पति समेत ससुरालनीजन एक लाख रुपये व बाइक की मांग करते हुए बोले कि नहीं मिलने पर शादाब की दूसरी शादी कर देंगे। हैसियत का हवाला देकर इनकार करने पर सभी के कहने पर पति ने तलाक दे दिया और मारपीट कर सभी सामान को छीनकर बेटी के साथ घर से निकाल दिया। महिला थाने की पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : गरीब विद्यार्थियों के लिए होगी निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था,अपर मुख्य सचिव ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग कर दी जानकारी…

City News Uttar Pradesh

आनंदम सिटी की धोखाधड़ी का खुलता राज ! विकास प्राधिकरण नें करोड़ों लेकर किया नक्शा पास ?

City News Uttar Pradesh

यमुना नदी में उतराता मिला युवती का शव : नहीं हो सकी शिनाख़्त

Banda- पुलिस की पहल रंग लाई : लड़के के घर वालों को मंजूर नही था रिश्ता ,पुलिस ने प्रेमी युगल की मंदिर मे कराई शादी

City News Uttar Pradesh

डीएम जे रीभा नें बताया: अब खतौनियों में ‘गाटावार’ होगा अंश निर्धारण, गांव वार लाक व्यवस्था बंद

City News Uttar Pradesh

समारोह का आयोजन कर स्थानांतरित दो न्यायाधीशों को दी गई विदाई

ब्रेकिंग न्यूज़