27.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : पंचायत भवन बदहाल, सचिव के निलंबन के आदेश …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पंचायत भवनों के बेहतर रखरखाव व उनमें कार्यालय स्थापित कराने को लेकर डीडी पंचायत बेहद सख्त हैं। महोबा जिले की आठ ग्राम पंचायतों के निरीक्षण के दौरान मवई खुर्द के पंचायत भवन के पास गोबर का ढेर, फर्श उखड़ी होने पर सचिव के निलंबन के आदेश दिए हैं। वहीं अन्य ग्राम पंचायतों में कार्य संतोषजनक न पाए जाने पर दो सचिवों से स्पष्टीकरण मांगा है।

चित्रकूटधाम मंडल के उपनिदेशक पंचायत दिनेश सिंह ने कबरई विकासखंड की ग्राम पंचायत पचपहरा, तिदुही, अटघार, बहिगा, मवईखुर्द, कम्हरिया, बरभौली व चिचारा का निरीक्षण किया। बताया कि तिदुही, बहिगा, अटघार, मवईखुर्द में कार्यालय स्थापित नहीं मिला। पंचायत भवनों की भी दशा ठीक नहीं है। न ही सामुदायिक शौचालय सक्रिय अवस्था में मिले। वहीं मवईखुर्द के पंचायत भवन के पास गोबर का ढेर लगा पाया गया। बताया गया कि यहां जानवर बांधने से फर्श टूट गई है। मवई खुर्द के सचिव को निलंबित कराकर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए जिला पंचायतराज अधिकारी महोबा को निर्देश दिए गए हैं। वहीं दो अन्य पंचायत सचिवों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उप निदेशक ने बताया कि जिन ग्राम पंचायतों में आंशिक रूप से काम हुए हैं उन्हें शीघ्र पूर्ण कराने को कहा गया है।


उपनिदेशक पंचायत ने कहा कि विभागीय कार्यों की प्रगति को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन व ग्राम सचिवालय बेहतर हालत में नहीं मिले। इनमें कार्यालय स्थापित नहीं किया गया। वहीं सामुदायिक शौचालय सक्रिय नहीं मिले यदि इन कार्यों में फर्जी रिपोर्टिंग की गई तो संबंधित डीपीआरओ व एडीओ पंचायत के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बाहुबली मुख्तार की कोर्ट से फरियाद : साबित कहावत “मनुषबली नहीं होत है, समय होत बलवान” …

नसीमुद्दीन सिद्दीकी का ‘ऐलान’ : 2027 में तय है बदलाव, लौट रहे हैं अखिलेश !

City News Uttar Pradesh Desk

बैक में सवा पांच करोड़ का घोटाला : बर्खास्तगी और निलंबन के बाद खाता धारक हुये तलब !

डीएम जे. रीभा का “औद्योगिक विकास” के लिए ठोस कदम: सुविधाओं का होगा विस्तार

City News Uttar Pradesh

यूपी ने वैक्सीनेशन में बनाया नया रिकार्ड : 31 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड टीका लगाने वाला देश का पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश

Banda : समूह की महिलाओं ने देखी कठिया गेहूं की किसानी …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़