30.5 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : कोरोना की लहर, डीएम नें पालिका पर कसी जिम्मेदारी की लगाम …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कोरोना के कहर में नगरपालिका पर जिलाधिकारी आनन्द कुमार सिंह नें कमान कस दी है। सार्वजनिक जगहों पर सैनेटाइजेशन की ईमान दारी से जिम्मेदारी निभानी होगी। इस की निगरानी एसडीएम करेंगे। नाइट कर्फ्यू में भी कड़ाई रहेगी।डीएम की अध्यक्षता में यह समीक्षा बैठक जिला पंचायत सभागार में हुई।


जिलाधिकारी ने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका,नगर पंचायतों से कोविड-19 से बचाव एवं बढ़ते संक्रमण पर प्रभारी कार्यवाही करने की विस्तार से समीक्षा करते हुये अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद बांदा को निर्देशित किया कि मेडिकल काॅलेज, जिला चिकित्सालय में दिन में 3 बार सैनेटाइजेशन कराया जाये। कलेक्ट्रेट, विकास भवन, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों में जहां जनता का आना जाना अधिक हो एवं साप्ताहिक बन्दी के दिन अग्नि शमन विभाग से समन्वय स्थापित करते हुये शहर में सैनेटाइजेशन कराना सुनिश्चित करें।

समस्त अधिशाषी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सोडियम हाइपो क्लोराइड पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो यह सुनिश्चित करें। साफ-सफाई अभियान चलाये,एवं कोरोना के संक्रमण से बचाव एवं वैक्सीनेशन के बारे में जनमानस को जागरूक भी किया जाये। कोरोना के रोकथाम हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार हो।तथा पब्लिक ऐड्रस सिस्टम निरन्तर क्रियाशील रहें।


जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्र के क्षेत्राधिकारियों के साथ प्रतिदिन नाइट कफ्र्यू का पूर्णतः पालन कराये। नगर निकाय द्वारा कराये जा रहे सैनेटाइजेशन, साफ-सफाई के कार्यो का भी निरन्तर निरीक्षण करें ।
बैठक में अपर जिलाधिकारी संतोष बहादुर सिंह, सभी उपजिलाधिकारी , प्रभागीय वनाधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रात में किया घर साफ, कुछ दिन में हो गए बेनकाब: पुलिस ने सोने-चांदी के साथ दबोचा गैंग

City News Uttar Pradesh

ट्रैक्टर से गिरकर गोशाला के वृद्ध कर्मी की मौत, मवेशियों को खिलाने गए थे पुआल …

City News Uttar Pradesh

यूपी का मौसम: प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश के आसार, कई जिलों में नीचे खिसका न्यूनतम तापमान

दबंगों की दबंगई : बांदा में युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या …

City News Uttar Pradesh

किशोरों से कुकर्म में हॉस्टल वार्डन को 20 साल की कारावास, अन्य धाराओं में भी अदालत ने जेल व जुर्माना किया

City News Uttar Pradesh

बांदा में शिला के रूप में प्रकट हुई थी महेश्वरी देवी: शक्ति पीठों में है गणना

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़