City News Uttar Pradesh
अन्ना जानवरों का 'आतंक': किसानों की फसलें चौपट, नींद में प्रशासन !
उत्तर प्रदेश

अन्ना जानवरों का ‘आतंक’: किसानों की फसलें चौपट, नींद में प्रशासन !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अन्ना जानवर “खेतों में घुसकर” किसानों की फसलें लगातार “बर्बाद” कर रहे हैं, जिससे “किसानों का गुस्सा अब क्रांतिकारक रूप” ले रहा है। धान की “फसलें पहले ही चौपट” हो चुकी हैं और अब गेहूं, चना, मसूर, मटर व सरसों जैसी रबी की फसलें भी लगातार “नष्ट” हो रही हैं। “किसानों ने चेतावनी” दी है कि यदि “प्रशासन ने तुरंत प्रभावी कदम नहीं उठाए, तो वे व्यापक आंदोलन” पर उतरेंगे।

अन्ना जानवरों का 'आतंक': किसानों की फसलें चौपट, नींद में प्रशासन !

बबेरू तहसील के दर्जनों गांवों “अन्ना जानवरों का आतंक” चरम पर है। किसानों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। किसानों का कहना है कि लगातार फसलें नष्ट होने से वे भुखमरी और आत्महत्या जैसी स्थिति के कगार पर हैं। किसानों ने बताया कि अब वे अपना कृषि कार्य छोड़कर खेतों से अन्ना जानवरों को भगाने में दिन-रात जुटे हैं। शिकायत करने के बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

अन्ना जानवरों का 'आतंक': किसानों की फसलें चौपट, नींद में प्रशासन !

प्रदेश सरकार “गौ संरक्षण” पर लगातार “अरबों रुपये खर्च” कर रही है, लेकिन जमीन पर स्थिति “उल्टी” नजर आ रही है। किसानों ने सवाल उठाया कि जब सरकारी योजनाओं पर इतना खर्च हो रहा है,तो उनकी फसलें क्यों बर्बाद हो रही हैं? किसानों ने सैकड़ों अन्ना जानवरों की तस्वीरें और वीडियो जीपीएस कैमरों से रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल किए हैं। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने तुरंत प्रभावी कदम नहीं उठाए, तो वे तहसील और जिला स्तर पर व्यापक आंदोलन शुरू करेंगे।

अन्ना जानवरों का 'आतंक': किसानों की फसलें चौपट, नींद में प्रशासन !

अपर जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें अन्ना जानवरों द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाने की सूचना मिली है। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) और एसडीएम बबेरू को तत्काल मौके पर जाकर जांच करने और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नवरात्रि पर कांग्रेस का अनोखा आयोजन: प्रसाद वितरण में दिखी ‘गंगा-जमुनी’ तहज़ीब

विधायक प्रकाश द्विवेदी बोले ‘नशे’ से दूर ‘रहेंगे युवा’: तभी बनेगा ‘विकसित’ भारत

City News Uttar Pradesh Desk

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने पंखे में साड़ी का फंदा डाल किया आत्महत्या

डीएम नगेन्द्र प्रताप नें पैलानी पुल से आवागमन की दी अनुमति: क्षति ग्रस्त पुल की हो गई मरम्मत

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत का ‘रामनवमी’ पर संदेश: ‘रामराज्य’ जैसे जीवन की किया कामना

दुर्घटना: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से पीआरडी कर्मी समेत दो की मौत, चालक घायल, अनियंत्रित होकर जीप खंती में पलटी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़