26.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश द्वारा "दंगल" का उद्घाटन: कहा- शारीरिक व मानसिक ताकत का "संगम"
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश द्वारा “दंगल” का उद्घाटन: कहा- शारीरिक व मानसिक ताकत का “संगम”

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने ग्राम-जखनी में आयोजित विराट दंगल का उद्घाटन किया।इस दौरान उन्होंने पहलवानों के साथ कुश्ती का हाथ मिलवाया। इस पारंपरिक खेल की महत्ता को रेखांकित किया। विधायक प्रकाश ने खेल की महत्ता और ग्रामीण युवाओं के लिए इसके सकारात्मक प्रभाव पर भी प्रकाश डाला।

विधायक प्रकाश द्वारा "दंगल" का उद्घाटन: कहा- शारीरिक व मानसिक ताकत का "संगम"

विधायक प्रकाश ने कहा, “कुश्ती सिर्फ एक खेल नहीं है, यह एक परंपरा है, जो हमारे समाज की शक्ति, सहनशक्ति और मानसिक दृढ़ता को प्रदर्शित करती है। यह खेल हमारे बच्चों को अनुशासन, समर्पण और आत्मविश्वास सिखाता है।”

विधायक प्रकाश द्वारा "दंगल" का उद्घाटन: कहा- शारीरिक व मानसिक ताकत का "संगम"

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कुश्ती का खेल हमें जीवन की कठिनाइयों का सामना करने और मानसिक मजबूती को बढ़ाने की प्रेरणा देता है। इस खेल में सफलता केवल शारीरिक शक्ति से नहीं, बल्कि मानसिक रूप से मजबूत बनने के लिए भी चाहिए।

विधायक प्रकाश द्वारा "दंगल" का उद्घाटन: कहा- शारीरिक व मानसिक ताकत का "संगम"

उन्होंने दंगल के आयोजक ग्राम प्रधान श्दादू अवस्थी की सराहना करते हुए कहा कि इस आयोजन के जरिए उन्होंने न केवल खेलों को बढ़ावा दिया है, बल्कि क्षेत्र की युवा पीढ़ी को सकारात्मक दिशा में मार्गदर्शन भी दिया है।

विधायक प्रकाश द्वारा "दंगल" का उद्घाटन: कहा- शारीरिक व मानसिक ताकत का "संगम"

इस विराट दंगल में क्षेत्र के प्रसिद्ध पहलवानों ने अपनी कुश्ती का कौशल दिखाया, और दर्शकों ने उन्हें उत्साहपूर्ण समर्थन दिया। विजेता पहलवानों को विधायक द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्दादू अवस्थी, खेल प्रेमी और ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम अनुराग रह गए हैरान : कक्षा तीन के बच्चें नहीं लिख पाए अपना नाम …

City News Uttar Pradesh

चोर गैंग का पर्दाफाश: पुलिस मुठभेड़ में 3 बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार और लूट का माल बरामद

City News Uttar Pradesh

भाजपा का माइक्रोडोनेशन अभियान : कामयाबी के लिये संजय नें डाला टाप गेयर

बुंदेलखंड : बकस्वाहा जंगल को काटने पर एनजीटी ने लगाई रोक, कुछ दिन पहले बिड़ला ग्रुप से मांगा था जवाब …

मुख़्तार अंसारी को सुपीरियर सुविधा बंद से जेल में अफरा -तफरी: डीएम का निरीक्षण शीघ्र !

City News Uttar Pradesh

चार साल की मासूम से दरिंदगी ! अगवा कर कुकृत्य : झाड़ियों में खून से सराबोर मिली थी बच्ची

ब्रेकिंग न्यूज़