City News Uttar Pradesh
स्कूली बच्चों के साथ दर्दनाक हादसा: एक की मौत,कई घायल,प्रशासन ने शुरू की जांच
उत्तर प्रदेश

स्कूली बच्चों के साथ दर्दनाक हादसा: एक की मौत, कई घायल, प्रशासन ने शुरू की जांच

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें स्कूली बच्चों से भरी एक इको वैन खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्कूली बच्चों के साथ दर्दनाक हादसा: एक की मौत,कई घायल,प्रशासन ने शुरू की जांच

यह हादसा जेडी पब्लिक स्कूल पैलानी डेरा की स्कूल वैन के साथ हुआ, जो बिना परमिट थी। जानकारी के अनुसार, वैन में स्कूल के बच्चे अपने घर लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना घटी।

स्कूली बच्चों के साथ दर्दनाक हादसा: एक की मौत,कई घायल,प्रशासन ने शुरू की जांच

वैन की गति अधिक थी और ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद वैन सीधे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्चों को राहगीरों ने किसी तरह से जसपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

स्कूली बच्चों के साथ दर्दनाक हादसा: एक की मौत,कई घायल,प्रशासन ने शुरू की जांच

जहां प्राथमिक इलाज के बाद कुछ बच्चों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।जिला अस्पताल में अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ सदर और थानाध्यक्ष ने घायल बच्चों का हाल-चाल लिया। पुलिस और प्रशासन की टीमें मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पुलिस नाकाम : महिला नेता की खुदकुशी और अपहृत बैंक प्रबंधक का क्या है रहस्य ! …

City News Uttar Pradesh

राहुल गांधी की सरकार से ‘दो टूक’ मांग: आतंकवादियों से ‘नरमी’ देश को मंजूर नहीं, अब चाहिए ‘ठोस एक्शन’

City News Uttar Pradesh

कब्र से उठेगा सच या दबेगा जुर्म: नाबालिग की मौत बनी मिस्ट्री, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

City News Uttar Pradesh

यूपी : नीति आयोग की तर्ज पर राज्य योजना आयोग का पुनर्गठन, सीएम होंगे स्टेट ट्रांसफार्मेशन कमीशन के अध्यक्ष

City News Uttar Pradesh

पुलिस, जांच और न्यायिक व्यवस्था का एक जुलाई से बदलेगा चेहरा: लेकिन सामने आएंगी ये कड़ी चुनौतियां ?

City News Uttar Pradesh

माफियाओं से गलबहियां में बांदा सहित तीन जेल अधीक्षक सस्पेंड

ब्रेकिंग न्यूज़