- ( ब्यूरो रिपोर्ट )
लखनऊ । योगी सरकार (Yogi Government) ने नीति आयोग की तर्ज पर राज्य योजना आयोग (State Planning Commission) के पुनर्गठन का निर्णय करते हुए इसे स्टेट ट्रांसफार्मेशन कमीशन (एसटीसी) का नाम दिया है। एसटीसी राज्य की नीतियों के निर्धारण के लिए थिंक टैंक और ज्ञान के भंडार के रूप में काम करेगा। राज्य के भौतिक, वित्तीय और जन संसाधनों के सर्वोत्तम उपयोग के लिए सुझाव देगा। अगले पांच वर्षों में उप्र की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डालर का आकार देने की दिशा में भी काम करेगा।

– तीन साल के लिए नामित किये जाएंगे 20 गैर सरकारी सदस्य
इसमें 20 गैर सरकारी सदस्य नामित किये जाएंगे जो सामाजिक सेक्टर, कृषि, अर्थव्यवस्था एवं वित्त, ऊर्जा, उद्योग आदि क्षेत्रों से जुड़े विषय विशेषज्ञ होंगे। नामित किये जाने वाले सदस्यों का कार्यकाल तीन वर्ष होगा जिसे विशेष परिस्थितियों में दो साल के लिए और बढ़ाया जा सकेगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
