- विनोद मिश्रा
बांदा। गजब हो गया। विवाह तय होने और वरीक्षा के बाद वर पक्ष की ओर से स्कार्पियो की मांग की गई। नहीं देने पर प्रेमिका से शादी करने की धमकी दी। फेक आइडी बनाकर भद्दे कमेंट लिखे। कहा कि आत्महत्या के लिए मजबूर कर दूंगा, जिससे युवती अवसाद ग्रसित हो गई। एसपी के आदेश पर आरोपित युवक व उसकी प्रेमिका समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हुआ है।

एक मुहल्ला निवासी पिता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि अपनी बेटी की शादी कानपुर के सरोजनी नगर निवासी दिनेश साहू के साथ तय की थी। वरीक्षा व गोदभराई की रस्म में करीब दस लाख रुपये खर्च हुए। दो माह बाद बरात की तिथि निकली है। 18 सितंबर 2023 को दिनेश ने मेरी बेटी से फोन कर दहेज में स्कार्पियो की मांग की। दिनेश ने 20 अक्टूबर को फोन कर कहा कि मांग पूरी नहीं हुई तो वह अपनी अपनी प्रेमिकी से शादी कर लेगा। जब बेटी ने विरोध किया तो धमकी दी कि इस लायक नहीं छोड़ेंगे कि कहीं मुंह दिखा सको, आत्महत्या कर लोगी। हम लोगों ने बहुत समझाने का प्रयास किया।

दिनेश ने अपनी प्रेमिका से भी बेटी की बात कराई। 29 अक्टूबर को इंस्टाग्राम पर मेरी बेटी की फोटो लगाकर फर्जी फेक आइडी बनाई और अश्लील कमेंट लिख प्रचलित कर दिया गया। बेटी अवसाद में आ गई और खुदकुशी करने हालात बन गए तो किसी तरह बचाया जा सका। थानाध्यक्ष अनूप दुबे ने बताया कि एसपी के आदेश पर दिनेश साहू, पिता रामप्यारे साहू,उसकी मां, दो भाई महेश व गनेश और एक युवती के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा लिख जांच की जा रही है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
