27.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश के सख्त निर्देश के बावजूद बिजली आपूर्ति पस्त : विभाग असहाय !
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश के सख्त निर्देश के बावजूद बिजली आपूर्ति पस्त : विभाग असहाय !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सदर विधायक “प्रकाश दिवेदी के सख्त निर्देशों के बावजूद भी बिजली आपूर्ति पटरी पर नहीं” आ पा रही है। हर पांच -दस मिनट में “बिजली का आना जाना और फिर घंटों मुख मोड़ लेने की कवायद जनता को खौलती गर्मी में डस” रही है। “अफसरों के दावे रेत के महल की तरह ढेर” हैं। उपभोक्ताओं को “कटौती जिंदगी की सांसें सी काटे” डाल रही है।

विधायक प्रकाश के सख्त निर्देश के बावजूद बिजली आपूर्ति पस्त : विभाग असहाय !
Power supply battered despite strict instructions from MLA Prakash: Department helpless!

जिले में बिजली आपूर्ति के ऐतिहासिक संकट से अति चिंतित सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी नें “बिजली विभाग के अफसरों को कल रविवार की शाम तलब” किया था। सांसद आर.के पटेल भी थे। कैंप कार्यालय में आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिये “विचार -विमर्श के मंथन का लंबा दौर” चला। बिद्युत्त विभाग के “अधीक्षण अभियंता व अधिशासी अभियंताओ नें अपनी मजबूरी एवं विभागीय दरिद्रता” की स्थिति बताई। “अधिकारियों का यही सफाई और दुहाई थी की लोड अधिक होने के कारण ट्रांसफार्मर दहक रहें हैं और जर्जर लाईने टूट रही” हैं।

विधायक प्रकाश के सख्त निर्देश के बावजूद बिजली आपूर्ति पस्त : विभाग असहाय !
Power supply battered despite strict instructions from MLA Prakash: Department helpless!

विधायक प्रकाश नें वैकल्पिक व्यवस्था कें तहत बांदा नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत समस्या हर हाल में दूर करने की कवायद के निर्देश दिये। एमडी इलेक्ट्रिक, चीफ इलेक्ट्रिक, ज़िलाधिकारी से फ़ोन पर वार्ता की।बिजली समस्या को यथाशीघ्र दुरुस्त कराये जाने के भगीरथ प्रयास के निर्देश दिये। यह भी कहा की बिजली विभाग के एसडीओ हर एक फॉल्ट को अटेंड कर यथाशीघ्र दुरुस्त करवाएं। बिजली कटौती, लो-वोल्टेज की समस्या का तत्काल निराकरण हो। गांव हो या शहर, ट्रांसफॉर्मर खराब हों, पोल टूटा हो तो तत्काल बदलें।

विधायक प्रकाश के सख्त निर्देश के बावजूद बिजली आपूर्ति पस्त : विभाग असहाय !
Power supply battered despite strict instructions from MLA Prakash: Department helpless!

इसी दिशा निर्देशों और कशमकश के बीच बैठक समाप्त हुई। बावजूद इसके रविवार की पूरी रात पूरे शहर में बिजली का आया राम -गया राम लगा रहा। सोमवार को भी बिजली आपूर्ति पांच प्रतिशत भी नहीं सुधरी। अधिकारी कह रहें हैं की विभाग असहाय है। “सूत न कपास जुलाहों में लठ्ठम -लठ्ठ की स्थिति” कायम है। “जी हाँ और ओके – ओके कहने के अलावा हम वास्तविक तौर पर इससे बेहतर आपूर्ति वर्तमान संसाधनों” में नहीं कर सकते !

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम दुर्गा शक्ति की मशक्कत क्या होगी कामयाब : क्योंकि बेसिक शिक्षा के हैं बुरे हाल ?

City News Uttar Pradesh

गौशाला के नाम पर लाखों हजम कर गया सचिव …

City News Uttar Pradesh

जिले में बच्चियां हो रही है गुम : पुलिस अधीक्षक का अपराधियों के लिये आपरेशन शुरू !

City News Uttar Pradesh

डायरिया का बढ़ता कहर : जिला अस्पताल में मरीजों की उमड़ रही है भीड़, कई भर्ती

बाहुबली मुख्तार अंसारी की जेल में बीती एक तिहाई उम्र, 2005 से बंद है माफिया- पहले भी काट चुका है सजा

City News Uttar Pradesh

अब 40 मीटर से अधिक दूरी होने पर भी मिल सकेगा नया विद्युत कनेक्शन

ब्रेकिंग न्यूज़