- विनोद मिश्रा
बांदा। तिंदवारी विधान सभा क्षेत्र में मुस्लिम समाज ने सपा की चुनावी रणनीति को लगता है तगड़ा झटका दे ही दिया। मुस्लिम बहुल गांवों में मुसलमान बसपा प्रत्याशी जयराम के नाम की माला जप रहा है।

उनके समर्थन में जिस तरह गांवों में नारे और ढोल – नगाड़े बजवा कर मुस्लिम समाज स्वागत करता नजर आता है उससे सपा रणनीतिकारों के चेहरों पर हवाईयां सी उड़ती देखी जा सकती है।

मुस्लिम वोटों को छिटकता देख सपा प्रत्याशी बृजेश प्रजापति कुछ असरदार मुसलमानों को मनाने के लिये बैठक भी बुलाई जो बेनतीजा साबित हुई ! दरअसल मुसलमान तबके के लोगो का आरोप है की विधायक रहते बृजेश प्रजापति ने बयान दिया था की मुसलमान हिंदुस्तान छोड़ पाकिस्तान चले जाये। यही बयान अब उनके गले की राजनीतिक फांस बन गया है !

सूत्र बताते है की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शकील अली के फार्म हाउस में पिछले दिनों मुस्लिम समाज की बैठक हुई ! इसमें प्रत्याशी बृजेश प्रजापति भी क्षमा याचना को पहुंचे, पर उनकी स्थिति यह हो गई की “बड़े बेआबरू होकर तेरे कूचे से हम निकले” !
इसी क्रम में मुस्लिम बहुल गांव अदरी में समाज के लोगो ने बसपा प्रत्याशी का गाजे बाजे के साथ स्वागत कर पूरी प्रचार टोली को जलपान के साथ स्वागत कराया। बसपा के पक्ष में मतदान का संकल्प लिया।जयराम सिंह को जीत दिलाने के लिये “अल्लाह हो अकबर” की गूंज हुई।

इस दौरान जमील ख़ा, आफताब खांन,अली हुसैन, रोशन, नाजिम खांन, लतीफ, शाहिद, ताजुद्दीन, रमजान, सलमान, फिरोज खांन आदि उपस्थित रहे। ग्राम हथौड़ा में भी इसी तरह की स्थिति देखने को मिली ! इन हालातों में सपा के होश जंहा फाख्ता हैं वहीं चुनावी रण में जयराम समीकरणों की गणित में अन्य प्रत्याशियों के लिये हिमालय से लगते माने जा रहे हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
