31.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
हैवानियत की हदें पार: मासूम को दी खौफनाक मौत, एक आंख निकाली, दूसरी में ठोंकी कील, शव देख दहल उठा दिल, शरीर पर नहीं थे कपड़े
उत्तर प्रदेश

हैवानियत की हदें पार: मासूम को दी खौफनाक मौत, एक आंख निकाली, दूसरी में ठोंकी कील, शव देख दहल उठा दिल, शरीर पर नहीं थे कपड़े

कानपुर। दस साल के मासूम की हत्या में हैवानियत की हदें पार कर दी गईं थी। आंख में कील ठोककर हत्या के बाद निर्वस्त्र शव खेतों में फेंका गया था। पुलिस ने दो युवकों पकड़कर पूछताछ शुरू की है, जिसमें एक युवक मानिसक तौर पर विकृत बताया जा रहा है। वहीं मासूम से कुकर्म करने की भी आशंका जताई है, जिसकी बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद हो सकती है। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए थे, जो हत्या से पहले की हैवानियत की गवाही दे रहे हैं। तनाव के चलते गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

हैवानियत की हदें पार: मासूम को दी खौफनाक मौत, एक आंख निकाली, दूसरी में ठोंकी कील, शव देख दहल उठा दिल, शरीर पर नहीं थे कपड़े
Crossed the limits of humiliation: A terrible death was given to the innocent, one eye was removed, the nail was hammered in the other, the heart was shaken after seeing the dead body

नर्वल निवासी मजदूर का घर गांव के बाहर तालाब के किनारे स्थित है। मजदूर का 10 वर्षीय बेटा सोमवार दोपहर 11 बजे घर के बाहर साइकिल का टायर चला रहा था। खेलते-खेलते अचानक बच्चा लापता हो गया। उसे एक बजे ट्यूशन पढऩे जाना था। जब वो घर नहीं पहुंचा तो स्वजन ने खोजबीन की, लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चला। स्वजन ने पाली चौकी पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस ने मदद की बजाय टरका दिया। मंगलवार दोपहर पीडि़त के घर से लगभग चार सौ मीटर दूर सरसों के खेत में मासूम का शव पड़ा होने की जानकारी मिली। खेत मालिक सरसों की फसल काटने खेत पर गया था, तभी उसे वहां शव पड़ा दिखा।

हैवानियत की हदें पार: मासूम को दी खौफनाक मौत, एक आंख निकाली, दूसरी में ठोंकी कील, शव देख दहल उठा दिल, शरीर पर नहीं थे कपड़े
Crossed the limits of humiliation: A terrible death was given to the innocent, one eye was removed, the nail was hammered in the other, the heart was shaken after seeing the dead body

एक आंख निकाली, दूसरी में ठोंकी कील : खेत में मासूम का शव पेट के बल निर्वस्त्र पड़ा था। शरीर पर चोटों व पीठ पर घसीटने के निशान थे। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बाईं आंख पर किसी भारी चीज से प्रहार किया गया था। आंख बाहर थी और खून से भरी थी। आंख में लोहे की कील भी घुसी थी। मासूम की गर्दन पर जूते के निशान भी थे। मासूम की निर्दयता से हत्या कर हैवानियत की हदें पार हो गईं थी। पुलिस व फोरेंसिक की प्राथमिक जांच में कुकर्म के बाद हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है।

हैवानियत की हदें पार: मासूम को दी खौफनाक मौत, एक आंख निकाली, दूसरी में ठोंकी कील, शव देख दहल उठा दिल, शरीर पर नहीं थे कपड़े
Crossed the limits of humiliation: A terrible death was given to the innocent, one eye was removed, the nail was hammered in the other, the heart was shaken after seeing the dead body

मानसिक विकृत युवक व साथी को उठाया : हत्या में पुलिस ने मंगलवार रात गांव के अविवाहित मानसिक विकृत युवक व उसके साथी को हिरासत में लिया है। थाने लाकर दोनों से पूछताछ की जा रही है। ग्रामीणों ने दोनों को सोमवार देर शाम घटनास्थल के आसपास देखा था। हत्या के बाद गांव में तनाव व्याप्त है और एहतियातन गांव में पुलिस तैनात की गई है। पुलिस का भी मानना है कि घटना को जिस बेरहमी से अंजाम दिया गया उससे लगता है कि आरोपित मानसिक विकृत हो सकता है।

हैवानियत की हदें पार: मासूम को दी खौफनाक मौत, एक आंख निकाली, दूसरी में ठोंकी कील, शव देख दहल उठा दिल, शरीर पर नहीं थे कपड़े
Crossed the limits of humiliation: A terrible death was given to the innocent, one eye was removed, the nail was hammered in the other, the heart was shaken after seeing the dead body

सीओ सदर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। युवक से पूछताछ की जा रही है। बच्चे के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को मोर्चरी भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा। तीन टीमें गठित की गईं हैं। जल्द वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

राशन कार्ड में दर्ज सदस्यों का होगा सत्यापन : गलत होने पर काटा जायेगा नाम

बसपा मंडलीय बैठक में दिखी बेचैन: बूथ स्तर पर मजबूती पर दिया गया जोर

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश बोले : मुखर्जी के बलिदान को पीएम मोदी नें किया सार्थक

City News Uttar Pradesh

दो लाख से अधिक रकम पर पैनी नजर : जब्त हो जाने पर ठन -ठन गोपाल

दबंगों ने दुकानदार को पीट किया लहूलुहान : पूरी घटना सीसीटीवी में कैद

City News Uttar Pradesh

पृथ्वी दिवस पर डीएम दुर्गा शक्ति नें अमृत सरोवरों में मचाई धूम

ब्रेकिंग न्यूज़