28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
कालिंजर गौरव महोत्सव स्थगित: अब मायूसी के बीच समेटा जा रहा सामान
उत्तर प्रदेश

कालिंजर गौरव महोत्सव स्थगित: अब मायूसी के बीच समेटा जा रहा सामान

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चित्रकूट गौरव महोत्सव में विस्फोटऔर चार मौतों की घटना के बाद कालिंजर गौरव महोत्सव स्थगित हो गया है। शुक्रवार से कालिंजर में पर्यटन विभाग और स्थानीय प्रशासन द्वारा बुंदेलखंड गौरव महोत्सव आयोजन की श्रंखला यहां शुरू होनी थी। इसके लिए लाखों रुपए खर्च कर कालिंजर किला में टेंट सिटी बनायी गयी थी। कटरा मेला मैदान से किला तक कई जगह टेंट लगा कर प्रशासन ने व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली थीं।

कालिंजर गौरव महोत्सव स्थगित: अब मायूसी के बीच समेटा जा रहा सामान
Kalinjar Gaurav Mahotsav postponed: Now things are being packed amidst despair

तीन दिवसीय कार्यक्रम में इंडियन आइडियल के जाने माने कई कलाकारों सहित, विभिन कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुतियां दी जानी थी। लोक नृत्य, ढिमरयाई, राई आदि प्रमुख कार्यक्रम सहित हाट बैलून का प्रदर्शन भी होना था। कार्यक्रम को बेहतर बनाने के लिए स्थानीय और जिला प्रशासन कई दिनों से भाग दौड़ कर रहा था। बुधवार को चित्रकूट में हुई विस्फोट की घटना के कारण कालिंजर में होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए। चित्रकूट धाम मण्डल के क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव ने बताया कि बुंदेलखंड गौरव महोत्सव कालिंजर निरस्त कर दिया गया है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम जे रीभा की मंशा क्या होगी पूरी ? कठिन डगर है पनघट की !

Banda : पंचायत चुनाव,आरक्षण चार्ट अवलोकन की नहीं बढ़ेगी तिथि ….

डीएम जे रीभा की “प्रशासनिक सख्ती”: कर वसूली व्यवस्था ढेर देख दिया फरमान

City News Uttar Pradesh

यूपी : अखिलेश यादव का आरोप, भाजपा राज में जनता त्रस्त, घोटालों की कमाई में जुट गई सरकार …

एसपी अंकुर की तबादला एक्सप्रेस: 12 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के बदले कार्यस्थल

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश द्वारा दंगल प्रतियोगिता का उद्घाटन: युवाओं को खेलों में भाग लेने की दी प्रेरणा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़