23.2 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
गुड वर्क : पुलिस ने इन गैंगस्टरों की 72 लाख की संपत्ति की कुर्क
उत्तर प्रदेश

गुड वर्क : पुलिस ने इन गैंगस्टरों की 72 लाख की संपत्ति की कुर्क

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के दो अभियुक्तों की अवैध रूप से अर्जित की गई लगभग 71 लाख 75 हजार 3 सौ की संपत्ति कुर्क कर ली है। इसमें घर और खेत शामिल हैं। क्षेत्राधिकारी नरैनीअंबुजा त्रिवेदी ने बताया कि थाना नरैनी क्षेत्र के ग्राम करतल में रहने वाले अभियुक्तों प्रमोद निषाद पुत्र कल्लू निषाद तथा केशव यादव पुत्र कल्लू यादव द्वारा अपराधिक कार्यों में संलिप्त रहकर अवैध रूप से अर्जित की गई कुल 71 लाख 75 हजार 3 सौ रुपए की अवैध संपत्ति अर्जित की थी। उसे कुर्क कर लिया गया है।

गुड वर्क : पुलिस ने इन गैंगस्टरों की 72 लाख की संपत्ति की कुर्क
Good work: Police confiscated property worth Rs 72 lakh of these gangsters

बताया कि प्रमोद निषाद तथा केशव यादव के ऊपर गैंगस्टर एक्ट, हत्या तथा अपहरण सहित कुल तीन तीन अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्तों पर समाजविरोधी क्रियाकलाप करने तथा समाज में भय व्याप्त कर अवैध रुप से संमत्ति अर्जित करने के संबंध में थाना नरैनी पर गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत था। विवेचना प्रभारी थाना कालिंजर ऋषिदेव सिंह द्वारा की जा रही थी। कुर्की के लिए न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट भेजी गई थी। उन्हीं के आदेश पर कुर्की की कार्यवाई की गई। इस दौरान उपजिलाधिकारी नरैनी, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, प्रभारी थाना कालिंजर ऋषिदेव सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुलडोजर कांड पर बवाल तेज़: कोटेदारों ने राशन व्यवस्था ठप करने का दिया अल्टीमेटम !

City News Uttar Pradesh

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम: “नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की”, जयघोष से गूंजा बांदा शहर, बच्चों में दिखा खास उत्साह, बनें श्रीकृष्ण -राधा

City News Uttar Pradesh

यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा एलान: सरकार बनने पर घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट और किसानों को फ्री बिजली देंगे

City News Uttar Pradesh

अन्न महोत्सव : विधायक प्रकाश नें कहा, रोटी, कपड़ा, मकान का होगा निदान ! …

हद हो गई : दहेज के लिए पत्नी को घर से निकाला, मुकदमा दर्ज

बड़ी कार्यवाही : गैंगस्टर महिला की 14 करोड़ 42 लाख की संपत्ति पुलिस नें किया कुर्क

ब्रेकिंग न्यूज़