City News Uttar Pradesh
बांदा का मोहर्रम पूरे देश में निराला : हिन्दू मुस्लिम सद्भाव का बन चुका है प्रतीक
उत्तर प्रदेश

बांदा का मोहर्रम पूरे देश में निराला : हिन्दू मुस्लिम सद्भाव का बन चुका है प्रतीक

  • शरद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड और खासकर बांदा का मुहर्रम पूरे देश में निराला है। यहां जैसे आयोजन शायद ही कहीं होते हो। मुहर्रम का चांद नजर आते ही पहली से दसवीं तारीखों तक रोजाना कुछ न कुछ होता है।

बांदा का मोहर्रम पूरे देश में निराला : हिन्दू मुस्लिम सद्भाव का बन चुका है प्रतीक

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि साल में इकलौता मौका होता है, जिसमें सांप्रदायिक सौहार्द और हिंदू मुस्लिम एकता का बेमिसाल नजारा देखने को मिलता है। इस सांप्रदायिक सौहार्द की नींव एक मराठा सैनिक रामा ने रखी थी। करीब 274 साल पहले रामा ने मुहर्रम में ढाल सवारी की शुरुआत की थी, जो आज भी बरकरार है।

बांदा का मोहर्रम पूरे देश में निराला : हिन्दू मुस्लिम सद्भाव का बन चुका है प्रतीक

यहां पर सदियों पहले मुहर्रम में मुस्लिम ताजिया उठाते थे। इसी दौरान महाराष्ट्र से बाजीराव पेशवा की सेना में शामिल रहे रामा ने 1750 ईस्वी में मुहर्रम में ढाल सवारी की शुरुआत की। मुहर्रम की नवमी को दहकते आग के अंगारों पर अकीदतमंदों ने ढोल ताशे की धुन पर थिरकते हुए हैरतअंगेज नजारा पेश किया। इसके बाद आग से खेलने वाले हकीदतमंद ही ढाल सवारी उठाने लगे थे। यह परंपरा रामा ने ही शुरू की थी। इसके लिए उसने शहर के अलीगंज मोहल्ले में एक इमामबाड़ा भी स्थापित किया।

बांदा का मोहर्रम पूरे देश में निराला : हिन्दू मुस्लिम सद्भाव का बन चुका है प्रतीक

बताते हैं कि रामा की ढाल इतनी वजनी थी जिसे कोई दूसरा उठा नहीं पाता है आज भी यह ढाल सवारी इमाम बाड़े में मुहर्रम में रखी जाती है। इस त्यौहार को हिंदू-मुस्लिम एक साथ मिलकर मनाते हैं। रामा के वंशज आज भी उस इमामबाड़े को हर साल मुहर्रम में खोलते हैं। यहां जाने में मुस्लिमों ने कभी भी परहेज नहीं किया। मुहर्रम के पहले ढाल सवारी उठाने वाले हकीदतमंद धूनी लेने के लिए इसी इमामबाड़े में आते हैं। यहां से धूनी लेकर मुस्लिम कर्बला की ओर जाते हैं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बालू का अवैध परिवहन : खनिज अधिकारी नें चलवाया चाबुक मचा हड़कंप ! …

कांग्रेस का स्वतंत्रता दिवस समारोह: बलिदानियों को किया नमन

मनरेगा में भी मजदूरी की होगी रिकवरी : मशक्कत कर दी गई तेज

City News Uttar Pradesh

Banda : कोरोना नें बंद कराई कमाई, करा रहा है विदाई ! …

City News Uttar Pradesh

दस वर्षों से चेहरे पर दाने निकलने से परेशान होकर, युवती ने मौत को लगाया गले

भीषण सड़क हादसा: बांदा में हाईवे पर टायर बदल रहे चालक व खलासी को अज्ञात वाहन ने रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत

ब्रेकिंग न्यूज़