City News Uttar Pradesh
अयोध्या राम मंदिर : उद्घाटन में शामिल होंगे टीवी के ‘राम’ और ‘चाणक्य’, बोले- बरसों से कर रहे थे इस पल का इंतजार
उत्तर प्रदेशमनोरंजन

अयोध्या राम मंदिर : उद्घाटन में शामिल होंगे टीवी के “राम” और “चाणक्य”, बोले- बरसों से कर रहे थे इस पल का इंतजार

  • ब्यूरो रिपोर्ट

अयोध्या में राम मंदिर (Ayodhya Ram Temple) के उद्घाटन पर होने वाले भव्य उत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित होने के लिए मंदिर कमेटी की तरफ से कई वीवीआईपी को आमंत्रित किया गया है। राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के खास अवसर पर मंदिर कमेटी की तरफ से फिल्म इंडस्ट्री के कुछ वीवीआईपी लोगों भी को आमंत्रित किया गया है।

अयोध्या राम मंदिर : उद्घाटन में शामिल होंगे टीवी के ‘राम’ और ‘चाणक्य’, बोले- बरसों से कर रहे थे इस पल का इंतजारटीवी पर भगवान राम की भूमिका निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल (Actor Arun Govil) और चाणक्य की भूमिका से सभी का दिल जीतने वाले एक्टर मनोज जोशी (Manoj Joshi) को भी राम मंदिर उद्घाटन में शामिल होने का न्योता दिया गया है।

अयोध्या राम मंदिर : उद्घाटन में शामिल होंगे टीवी के ‘राम’ और ‘चाणक्य’, बोले- बरसों से कर रहे थे इस पल का इंतजार

अरुण गोविल ने कहा,”मैं बहुत ज्यादा खुश हूं। बरसों के बाद ये मौका हमें मिला है। यहां तक पहुंचने के लिए कइयों ने बहुत कुछ खोया है, आखिरकार हम राम लला के दर्शन करेंगे। मैं इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। मैं इस महीने 3 बार अयोध्या जाने वाला हूं। अभी मैं वहां जाऊंगा और फिर राम मंदिर उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए 21 जनवरी की रात को या फिर 22 जनवरी की सुबह मैं अयोध्या पहुंचूंगा और फिर हमारी फिल्म 695 की पूरी टीम के साथ मैं राम मंदिर जाऊंगा।

अयोध्या राम मंदिर : उद्घाटन में शामिल होंगे टीवी के ‘राम’ और ‘चाणक्य’, बोले- बरसों से कर रहे थे इस पल का इंतजार

सीनियर एक्टर मनोज जोशी भी 22 जनवरी को होने वाले राम लला के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव में शामिल होने वाले हैं। अपनी खुशी टीवी9 के साथ शेयर करते हुए उन्होंने कहा, ये एक अच्छा संजोग है कि हमारी फिल्म 695 राम मंदिर उद्घाटन के कुछ दिन पहले यानी 19 जनवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म रिलीज होने के 4 दिन बाद राम लला अयोध्या में पधारेंगे और हम उन्हें निहारेंगे। मैं भाग्यशाली हूं कि मैं अयोध्या जा रहा हूं। मेरी सिर्फ यही प्रार्थना है कि मेरी आंखों को सारा तेज ग्रहण करने की शक्ति मुझे राम जी दें। मैं बहुत खुश हूं और बहुत भावुक भी हूं।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

UP Unlock : प्रदेश में एक तारीख से कोरोना कर्फ्यू में मिलेगी राहत, सख्ती के साथ फिर खुलेंगे बाजार …

यूपी में अंतिम चरण की 13 लोकसभा सीटों पर मतदान खत्म: 54 फीसदी हुई वोटिंग, अब परिणामों का इंतजार

विधायक प्रकाश द्विवेदी ‘शहर’ को पिलायेगें ‘अमृत’ : खर्च होंगे 290 करोड़ !

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा पुलिस का गुड वर्क : गांजे की खेती का भंडाफोड़, 166 किलो के साथ दो गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

यूपी : सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने उठाया अगला बड़ा कदम, बेटे आदित्य यादव तथा हजारों समर्थकों के साथ होंगे भाजपा में शामिल

पंचायत अध्यक्ष सुनील के मंसूबे ढेर : आयुक्त नें निरस्त कर दी बजट बैठक की कार्यवाई

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़