29 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : किशोरी को अगवा कर ले जा रहे थे युवक, ट्रेन का पीछा कर भाई ने बचाई बहन की आबरू …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को वहीं का युवक बहलाकर अपने साथ ले गया।बांदा रेलवे स्टेशन में लाकर तुलसी एक्सप्रेस में सवार चार युवकों को सौंप दिया। भाई की सूचना पर जीआरपी ने कोच से किशोरी को पकड़ कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।


एक गांव निवासी किशोरी के परिजनों के मुताबिक, आठ दिन पहले किशोरी को गांव का युवक बहलाकर अपने साथ ले गया और रेलवे स्टेशन पर तुलसी एक्सप्रेस में सवार चार युवकों के सुपुर्द कर दिया। इस बात की भनक किशोरी के भाई को लग गई और वह अपने दोस्तों संग अतर्रा रेलवे स्टेशन पहुंचा।यहां खोजबीन की। स्टेशन प्रबंधक से सीसीटीवी फुटेज दिखाने का अनुरोध किया, लेकिन पता नहीं लगा। इसी बीच एक मित्र ने तुलसी एक्सप्रेस में किशोरी के होने की सूचना दी। भाई ने दोस्तों के साथ कार से पीछा करना शुरू कर दिया। भाई ने झांसी जीआरपी को सूचना दी और उनके व्हाट्सएप पर बहन का फोटो भेज दिया।


बुधवार की देर रात ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही जीआरपी जवानों ने कोच से किशोरी को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया, लेकिन आरोपी चारों युवक भागने में सफल रहे। बाद में परिजन भी पहुंचे और किशोरी को अपनी सुपुर्दगी में लिया। हालांकि, लोकलाज के कारण पुलिस में परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : डीएम ने दिये निर्देश, जल संरक्षण के लिए स्थापित होगा कंट्रोल रूम, 24 घंटे लगेगी ड्यूटी …

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश रच रहें स्वर्णिम इतिहास : आठ करोड़ से पेयजल समस्या निदान हेतु शिलान्यास

City News Uttar Pradesh

पंचायत अध्यक्ष सुनील बन गये हैं “हीरो जन चौपाल”: जनता में गूंज रहा “वाह भाई वाह”

City News Uttar Pradesh

डीएम के आदेश का निकला तोड़ : तूं डाल -डाल मैं पात -पात

मंदिर के पुजारी की नुकीले हथियारों से गोद कर हत्या: गांव में सनसनी का आलम

डायरिया का प्रकोप चरम पर : मासूम समेत तीन की मौत, भीषण गर्मी के चलते बढ़ रहा प्रकोप

ब्रेकिंग न्यूज़