
- शरद मिश्रा
बांदा। करवाचौथ की आहट ने पूरे शहर में उत्सव का माहौल बना दिया है। शुक्रवार को पड़ने वाले व्रत के लिए सजनियों ने सोलह श्रृंगार की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सुबह से ही बाजारों में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी, तो दुकानदारों के चेहरे भी खिल उठे। शहर की गलियों में मेंहदी की खुशबू,बिंदी की चमक और चूड़ियों की खनक ने त्यौहार की रौनक को और बढ़ा दिया।

महेश्वरी देवी रोड, बलखंडी नाका, शंकर गुरु चौराहा, सब्ज़ी मंडी और गूलर नाका बाजार में दिनभर खरीदारों की भीड़ बनी रही। कहीं महिलाएं नई साड़ियों की खरीददारी कर रही थीं तो कहीं चूड़ियों, बिंदी और काजल की थालियों में सजे सोलह श्रृंगार की वस्तुएं बिक रही थीं।

ज्वेलरी बाजार में सोने-चांदी की चमक देखते ही बन रही थी नकली गहनों की दुकानों पर भी तिल रखने की जगह नहीं थी। त्योहार की तैयारी में सौंदर्य प्रतियोगिता जैसी होड़ देखी जा रही है। शहर के ब्यूटी पार्लर महिलाओं से खचाखच भरे रहे। चेहरे पर ग्लो लाने और हेयर स्टाइलिंग के लिए दिनभर बुकिंग चलती रही।

ज्वेलर्स और कॉस्मेटिक दुकानदारों ने बताया कि इस साल ग्राहकों की संख्या पिछले वर्षों से कहीं ज्यादा है। महिलाएं पारंपरिक से लेकर ट्रेंडी डिजाइन तक सबकुछ खरीद रही हैं। रुपौलिहा ज्वेलर्स के प्रतापू एवं शशि रुपौलिहा ने मुस्कराते हुए कहा करवाचौथ में जितनी चमक गहनों में होती है, उतनी ही दुकानदारों के चेहरों पर भी दिखती है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
